{"_id":"58663b194f1c1bd606eeb2c4","slug":"ed-registers-money-laundering-case-against-irf-and-zakir-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाधन सफेद करने के मामले में जाकिर नाईक के खिलाफ ईडी ने किया केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कालाधन सफेद करने के मामले में जाकिर नाईक के खिलाफ ईडी ने किया केस दर्ज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 30 Dec 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
जाकिर नाइक
- फोटो : file photo
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक और उनके संगठन इस्लामिक रीसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) के खिलाफ काला धन सफेद करने (मनी लांड्रिंग) के आरोप में केस दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जाकिर नाईक के खिलाफ पहले दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एनआइए धारा 153ए के तहत नाईक के खिलाफ धर्म के नाम पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने का केस दर्ज कर चुकी है। अब ईडी नाईक और उनकी संस्था के सभी लेन-देन की जांच करेगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पीएमएलए के तहत नए मामले में नाईक के करोड़ रुपये के अघोषित धन की जांच होनी है। जांच के दायरे में नाइक और उनकी संस्था आइआरएफ के तमाम बैंक खाते और चंदे की रकम होगी।
विज्ञापन