फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids two companies in bank fraud of Rs 300 crore, digital material including goods worth lakhs seized

ED: 300 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में दो कंपनियों पर ईडी ने मारे छापे, लाखों के माल के साथ डिजिटल सामग्री जब्त

Wed, 20 Dec 2023 07:51 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 07:51 AM IST
सार

एजेंसी ने दावा किया कि खर्चों की आड़ में विभिन्न फर्जी/डमी कंपनियों को पैसा हस्तांतरित किया गया और उसे प्रमोटरों द्वारा निकाल लिया गया। आरोपी व्यक्तियों ने ऐसे निवेश भी किए जो बैंक ऋण के उद्देश्यों से जुड़े नहीं थे।

विज्ञापन
ED raids two companies in bank fraud of Rs 300 crore, digital material including goods worth lakhs seized
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

300 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेल और गैस क्षेत्र की कुछ कंपनियों के खिलाफ छापे मारे। ऑपरेशन के दौरान 78 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए।

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि छापे 15 दिसंबर को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में एसवीओजीएल ऑयल गैस एंड  एनर्जी लि. और मैक्स टेक ऑयल एंड गैस सर्विसेज प्रा.लि. से जुड़ी संस्थाओं के परिसरों पर मारे गए थे। ईडी ने यह कार्रवाई दो कंपनियों प्रेम सिंघी, पदम सिंघी और अन्य के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के बाद की।
विज्ञापन


एजेंसी के अनुसार प्रेम सिंघी और पदम सिंघी ने अन्य लोगों के साथ एसवीओजीएल ऑयल गैस एंड एनर्जी लि. के नाम पर पीएनबी से 252 करोड़, जबकि मैक्स टेक ऑयल एंड गैस सर्विसेज प्रा.लि. के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया से 65 करोड़ की धोखाधड़ी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी कंपनियों को भेजा पैसा
एजेंसी ने दावा किया कि खर्चों की आड़ में विभिन्न फर्जी/डमी कंपनियों को पैसा हस्तांतरित किया गया और उसे प्रमोटरों द्वारा निकाल लिया गया। आरोपी व्यक्तियों ने ऐसे निवेश भी किए जो बैंक ऋण के उद्देश्यों से जुड़े नहीं थे। तलाशी में फर्जी संस्थाओं के साथ लेनदेन और शेयरों और अचल संपत्तियों में लगभग 90 करोड़ के निवेश से संबंधित साक्ष्य बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed