{"_id":"61fc6fd2d9d7677ac1039293","slug":"ed-raids-the-premises-of-sujit-patkar-close-aide-of-sanjay-raut","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अब संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर के ठिकानों पर ईडी का छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अब संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर के ठिकानों पर ईडी का छापा
Fri, 04 Feb 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 05:44 AM IST
सार
ईडी की जांच में पता चला है कि सुजीत पाटकर की वाइन कंपनी मेगपाई डीएफएस प्राइवेट लिमिटेड में ईडी संजय राउत की बेटियां उर्वशी और विदिता भी हिस्सेदार हैं।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : facebook.com/sanjayraut.official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बृहस्पतिवार को संजय राउत की बेटियों के पार्टनर सुजीत पाटकर के घर छापा मारा और उनसे वाइन उद्योग के संदर्भ में मनी लॉड्रिंग एंगल से पूछताछ की है।
विज्ञापन
एक दिन पहले बुधवार को ईडी ने संजय राउत के एक अन्य करीबी प्रवीण राउत को एक हजार करोड़ रुपये के जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। सूत्रों का कहना है कि जमीन घोटाले के तार पाटकर से जुड़े हैं।
विज्ञापन
ईडी की जांच में पता चला है कि सुजीत पाटकर की वाइन कंपनी मेगपाई डीएफएस प्राइवेट लिमिटेड में ईडी संजय राउत की बेटियां उर्वशी और विदिता भी हिस्सेदार हैं। इस मामले की छानबीन के साथ ही ईडी संजय राउत की बेटी की ओर से इस उद्योग में लगाई गई जमापूंजी की भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
ईडी की जांच से डरने वाले नहीं : राउत
संजय राउत ने कहा, ईडी की जांच इसी तरह 2024 तक चलने वाली है और इस तरह की जांच के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। इससे डरने वाले नहीं हैं। पहले उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था, जब वे शामिल नहीं हुए तो उन्हें धमकाया गया। अब केंद्रीय जांच एजेंसियों को उनके पीछे लगाया गया है।