फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Raids Jet Money Laundering Case News ED raids in iaf jet money laundering case in multiple cities

वायु सेना के लिए 75 पिलाटस विमान खरीद में भ्रष्टाचार का मामला, ईडी ने कई शहरों में की छापेमारी

Fri, 07 Aug 2020 02:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Aug 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
ED Raids Jet Money Laundering Case News ED raids in iaf jet money laundering case in multiple cities
ED Raids - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2009 में भारतीय वायुसेना के लिए 75 पिलाटस प्रशिक्षक विमानों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन के मामले में विभिन्न शहरों में कई परिसरों पर शुक्रवार को छापे मारे।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी दिल्ली में कई जगहों, गुरुग्राम एवं सूरत में एक-एक स्थान समेत कम से कम 14 परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने सौदे की जांच के लिए धनशोधन का मामला दर्ज किया है और वह यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत साक्ष्य एकत्र करने के लिए की जा रही है।

विज्ञापन

यह मामला फरार चल रहे हथियार कंसल्टेंट संजय भंडारी से जुड़ा हुआ है जो देश-विदेश में कथित तौर पर अघोषित संपत्ति रखने और भ्रष्टाचार के मामले में पहले से ही सीबीआई और ईडी की अलग-अलग जांच का सामना कर रहा है। सीबीआई ने पिछले साल जून में 2,895 करोड़ के पिलाटस सौदे में आपराधिक मामला दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने स्विट्जरलैंड की कंपनी पिलाटस एयरक्राफ्ट लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायुसेना के अज्ञात अधिकारियों और भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 2009 में हुए इस करार के लिए स्विस कंपनी बोली लगाने वाली कंपनियों में से एक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed