{"_id":"67c931cd797bfca05500c217","slug":"ed-raids-in-fresh-case-against-senthil-balaji-linked-to-tasmac-lokayukta-raids-in-karnataka-updates-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raids: तमिलनाडु में सेंथिल बालाजी और अन्य के खिलाफ नए मामले में ईडी की छापेमारी; कर्नाटक में लोकायुक्त की दबिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raids: तमिलनाडु में सेंथिल बालाजी और अन्य के खिलाफ नए मामले में ईडी की छापेमारी; कर्नाटक में लोकायुक्त की दबिश
Thu, 06 Mar 2025 10:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:55 AM IST
सार
कर्नाटक में लोकायुक्त के अधिकारियों ने कई इलाकों में आठ सरकारी अधिकारियों से संबंधित परिसरों पर छापे मारे। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, छापे बेंगलुरु, कोलार, तुमकुरु, कलबुर्गी, विजयपुरा, दावणगेरे और बागलकोट जिलों में मारे गए।
विज्ञापन
सेंथिल बालाजी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तमिलनाडु में कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी तमिलनाडु राज्य विपणन निगम में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई। यह कार्रवाई मंत्री सेंथिल बालाजी और अन्य के खिलाफ धन शोधन की ताजा जांच के तहत की गई। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम का राज्य में शराब व्यापार पर एकाधिकार है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, राज्य में करीब 10 परिसरों पर छापेमारी की जा रही है जिनमें बालाजी, कुछ सरकारी ठेकेदारों और अन्य संस्थाओं से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। जांच तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) में कथित अनियमितताओं से जुड़ी है।
विज्ञापन
ईडी तमिलनाडु के बिजली मंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता की भूमिका की जांच कर रहा है, जो राज्य परिवहन विभाग में नौकरी के बदले नकदी घोटाले जैसे पहले के धन शोधन मामले की जांच के दायरे में रहे हैं। मामले में संघीय एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, कर्नाटक में लोकायुक्त के अधिकारियों ने कई इलाकों में आठ सरकारी अधिकारियों से संबंधित परिसरों पर छापे मारे। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, छापे बेंगलुरु, कोलार, तुमकुरु, कलबुर्गी, विजयपुरा, दावणगेरे और बागलकोट जिलों में मारे गए।
जिन अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई उनमें बंगलूरू में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में 'ग्रुप ए' के तहत मुख्य अभियंता टीडी नंजुंदप्पा, बृहद बंगलूरू महानगर पालिका में गुणवत्ता नियंत्रण और गुणवत्ता आश्वासन, राजमार्ग इंजीनियरिंग ‘ग्रेड-1’ के कार्यकारी अभियंता एच. बी. कलेशप्पा, कोलार में सहायक कार्यकारी अभियंता जी. नागराज, कलबुर्गी में परियोजना कार्यान्वयन इकाई के जगन्नाथ, दावणगेरे में स्वास्थ्य विभाग में खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता इकाई के जिला सांख्यिकी अधिकारी जी. एस. नागराजू शामिल हैं।
जिन अन्य अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई, उनमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तवरकेरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तुमकुरु के डॉ. पी. जगदीश; पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग, बागलकोट में प्रथम श्रेणी सहायक (एफडीए) मलप्पा सबन्ना दुर्गादा और एफडीए, हाउसिंग बोर्ड, विजयपुरा में शिवानंद शिव शंकर केंभवी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने नकदी, गहने, आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और रियल एस्टेट तथा विभिन्न बांड में उनके निवेश से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।