फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids at two properties of former state home minister anil deshmukh in Nagpur

शिकंजा: अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, नागपुर में दो ठिकानों पर दबिश

Sun, 18 Jul 2021 12:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 12:28 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने दो ठिकानों पर दबिश दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में अनिल देशमुख के नागपुर जिले में दो निवास स्थानों पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
ED raids at two properties of former state home minister anil deshmukh in Nagpur
अनिल देशमुख, पूर्व गृहमंत्री, महाराष्ट्र सरकार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। देशमुख के दो ठिकानों पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। नागपुर में दो ठिकानों पर सुबह से छापेमार कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी की यह कार्रवाई चल रही है।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईडी के दो अलग-अलग दलों ने यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित कटोल शहर में देशमुख के आवास और कटोल के समीप वाडविहीरा गांव में उनके पैतृक घर पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब छह बजे छापे मारे गए। अधिकारी ने बताया कि देशमुख के कटोल परिसर पर तलाशी अभी चल रही है । 
विज्ञापन


 
ईडी ने देशमुख के दो निजी सचिव को गिरफ्तार किया था 
ईडी कथित तौर पर करोड़ों रुपये के घूस एवं वसूली गिरोह मामले से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच कर रही है। इस मामले के चलते देशमुख को इस साल अप्रैल में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। केंद्रीय एजेंसी ने हाल ही में देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे (51) और निजी सहायक कुंदन शिंदे (45) को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसने इन दोनों और राकांपा नेता के मुंबई तथा नागपुर में स्थित आवासों पर छापे मारे थे। ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए देशमुख को सम्मन भेजे थे लेकिन वह पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज किए गए मामले के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्रारंभिक जांच के बाद देशमुख तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। उच्च न्यायालय ने सीबीआई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए रिश्वत के आरोपों की जांच करने के लिए कहा था। देशमुख ने आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed