फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Raid in West Bengal Ahead of Election in Money Laundering Case Involving Police Officer and Businessman

चुनाव से पहले बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता DCP के घर छापा, सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ा है मामला

Sun, 19 Apr 2026 09:16 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shivam Garg Updated Sun, 19 Apr 2026 09:16 AM IST
सार

ईडी ने कोलकाता में डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सोना पप्पू सिंडिकेट केस और पीएमएलए जांच से जुड़ी बताई जा रही है।

विज्ञापन
ED Raid in West Bengal Ahead of Election in Money Laundering Case Involving Police Officer and Businessman
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम रविवार सुबह करीब 7 बजे बालीगंज स्थित फर्न रोड पर उनके घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार, डीसीपी बिस्वास पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रह चुके हैं, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन


सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ा है मामला
यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र में चल रहे सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ी बताई जा रही है। यह मामला कथित अवैध गतिविधियों और मनी ट्रेल की जांच से संबंधित है। ईडी की टीम ने कुल तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें से दो ठिकाने शंतनु सिन्हा बिस्वास से जुड़े हैं, जबकि एक ठिकाना जॉय कामदार का है।
विज्ञापन


कारोबारी के घर भी ED की रेड
इसी दौरान ईडी ने दक्षिण कोलकाता के बेहाला इलाके में एक कारोबारी Jजॉय कामदार के आवास पर भी छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, कारोबारी के घर से पहले भी नकदी बरामद हो चुकी है और जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामलों में भी ईडी की सक्रियता
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राज्य की राजधानी में अवैध निर्माण या सिंडिकेट मामले में शुक्रवार को कई ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। कुछ दिन पहले ही ईडी ने पूर्व राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में भी उनके आवास पर छापेमारी की थी। इसके अलावा, आयकर विभाग ने हाल ही में बहिरा से विधायक और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबाशीष कुमार के आवास पर भी छापा मारा था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों के साथ निर्णायक जीत हासिल की थी। भाजपा 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी। आगामी चुनावों में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। यह चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे और 4 मई को नतीजे आएंगे।


सीटें: 294, बहुमत: 148 - 4 मई को नतीजे
पहला चरण (152 सीटें) - मतदान- 23 अप्रैल
दूसरा चरण (142 सीटें) - मतदान- 29 अप्रैल

बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए इस बार मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। टीएमसी जहां चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed