फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Questioned Robert Vadra: I am too strong for all this says Businessmen as he faces 2nd day of questioning

Robert Vadra: जमीन खरीद केस में दूसरे दिन ईडी के सामने रॉबर्ट वाड्रा की पेशी, बोले- सब वक्त का खेल, समय बदलेगा

Wed, 16 Apr 2025 09:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Apr 2025 09:48 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने व्यवसायी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे आज भी पूछताछ होगी। 56 साल के रॉबर्ट वाड्रा को इस मामले में पहली बार 8 अप्रैल को बुलाया गया था। वाड्रा के खिलाफ जांच हरियाणा के शिकोहपुर में एक भूमि सौदे से जुड़ी है। 

विज्ञापन
ED Questioned Robert Vadra: I am too strong for all this says Businessmen as he faces 2nd day of questioning
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुग्राम भूमि सौदे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय आज भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रहा है। इससे पहले बीते दिन वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से करीब छह घंटे पूछताछ हुई थी। लगातार दूसरे दिन पूछताछ से पहले जानेमाने कारोबारी ने बुधवार को कहा कि वह इन सबके लिए बहुत मजबूत हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए एक सियासी कार्टून भी पोस्ट किया।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हमारे खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई की जा रही है। सब वक्त का खेल है, समय बदलेगा। उन लोगों को भी झेलना पड़ सकता है।  उन्होंने यह भी कहा कि मैं देश छोड़कर भागने वाला नहीं हूं। मैं सभी सवालों का जवाब दूंगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है, आप जितनी चाहें उतनी एजेंसियों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जब इसकी जांच हुई तो प्रशासन ने पाया कि कुछ भी गलत नहीं हुआ। खट्टर जी ने मुझे उसी मामले में क्लीन चिट दे दी। मुझे समझ नहीं आ रहा कि 7 साल बाद फिर मुझसे पूछताछ क्यों हो रही है।
विज्ञापन


वाड्रा ने कहा कि वह निर्दोष हैं और सत्य की जीत होगी। वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट किया, 'मेरे जन्मदिन के सप्ताह के दौरान की जा रही सेवाएं कुछ दिनों के लिए रोक दी गई है। मैंने बुजुर्गों को भोजन कराने और विभिन्न क्षेत्रों के सभी बच्चों को उपहार देने की जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें मैं तब तक जारी रखूंगा, जब तक कि सरकार मुझे अच्छे काम करने और अल्पसंख्यकों के प्रति उनके अन्यायपूर्ण व्यवहार के बारे में बोलने से नहीं रोकती या फिर अगर मेरे राजनीति में आने की इच्छाएं और बातें भी होती हैं। लोगों की इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। मैं यहां किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव के लिए तैयार हूं। मैं सत्य में विश्वास करता हूं, और सत्य की जीत होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Robert Vadra: हरियाणा जमीन सौदे मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने की पूछताछ; बाहर आकर बोले- डरने वाला नहीं हूं

'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं'
गुरुग्राम भूमि मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई घंटों पूछताछ के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाया कि संघीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले जिन सवालों के जवाब दिए हैं, उन सभी के जवाब फिर से देने पड़ रहे हैं। कोई मुद्दा ही नहीं है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हर सवाल का जवाब दिया जा चुका है। हर सवाल का फिर से जवाब दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें- Robert Vadra: "परिवार के आशीर्वाद से राजनीति में रखूंगा कदम", रॉबर्ट वाड्रा ने कही दिल की बात

'सरकार हमेशा एजेंसी का दुरुपयोग करती है'
उन्होंने कहा कि उन्होंने 2019 में भी एजेंसी को 20,000 से ज्यादा दस्तावेज सौंपे थे, उन्होंने समन को राजनीति से प्रेरित बताया। वाड्रा ने कहा, '2019 में 23,000 दस्तावेज जमा किए गए थे। जिस मामले के बारे में वे मुझसे पूछ रहे हैं, वह 20 साल पुराना मामला है। यह राजनीति से प्रेरित है। जब हम कोई लेन-देन करते हैं तो हम सभी नियमों और विनियमों का पालन करते हैं। सत्तारूढ़ सरकार हमेशा एजेंसी का दुरुपयोग करती है। वे मुझसे जितने चाहें सवाल पूछ सकते हैं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। सब ठीक है। हम किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं।'



क्या है मामला?
दरअसल, ईडी ने मंगलवार को हरियाणा के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा है। वाड्रा पहले समन पर उपस्थित नहीं हुए थे, जो 8 अप्रैल को जारी किया गया था। उन्हें पूछताछ के लिए ईडी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया, क्योंकि केंद्रीय जांच एजेंसी उनकी फर्म स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। ईडी के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से गुड़गांव के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ का प्लॉट 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनकी कंपनी ने इसके बाद जमीन को रियल एस्टेट दिग्गज डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया।

राजनीति में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी
इससे पहले बीते दिन ही रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस पार्टी को लगता है कि उन्हें यह कदम उठाना चाहिए, तो वह अपने परिवार के आशीर्वाद से यह कदम उठाएंगे। एएनआई से खास बातचीत में वाड्रा ने कहा था कि राजनीति से उनका जुड़ाव काफी हद तक गांधी परिवार से उनके जुड़ाव के कारण है। पिछले कुछ सालों में कई राजनीतिक दलों ने उन्हें राजनीतिक चर्चाओं में खींचने की कोशिश की है और अक्सर चुनाव या अन्य मुद्दों के दौरान उनके नाम का इस्तेमाल ध्यान भटकाने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed