फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED officials extorting money along with BJP leaders, Fadnavis knows about them: Sanjay Raut

Maharashtra: ' भाजपा नेताओं के साथ मिलकर वसूली कर रहे ईडी के अधिकारी, फडणवीस को पूरी जानकारी', राउत का आरोप

Sun, 29 Sep 2024 04:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ मिलकर लोगों से भारी मात्रा में पैसे की वसूली कर रहे हैं।

विज्ञापन
ED officials extorting money along with BJP leaders, Fadnavis knows about them: Sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ मिलकर लोगों से भारी मात्रा में पैसे की वसूली कर रहे हैं। राउत ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी जब सत्ता में आएगी तो इन अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि जितू नवलानी नाम का एक व्यक्ति ईडी का एजेंट था, पैसे की वसूली करता था। हमारी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। बताया जाता है कि उसे ईडी और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से समर्थन हासिल था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फडणवीस ने जब से राज्य के गृह मंत्री के रूप में पदभार संभाला (जून 2022 में एकनाथ शिंदे सरकार में) है, तब से उन्होंने एमवीए सरकार द्वारा गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच को बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


राउत ने कुछ अन्य लोगों का नाम लेते हुए कहा कि ईडी के एक पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह भी हैं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रोमी भगत भी ईडी के साथ मिलकर काम कर रहा था और वसूली की गतिविधियों में शामिल था और वर्तमान में वह आर्थर रोड जेल में बंद है। उन्होंने कहा, देवेंद्र फडणवीस इन लोगों और उनके कृत्यों के बारे में जानते हैं। उन्हें इसे उजागर करना चाहिए। हम (एमवीए) सत्ता में आने पर बदला लेंगे। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। ईडी, भाजपा का वसूली एजेंट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
राज्यसभा सांसद राउत ने चुनावी बांड योजना को लेकर कर्नाटक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण के खिलाफ मामला दर्ज होने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई स्थानीय अदालत के निर्देश पर की गई है। बंगलूरू में सीतारमण, कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी.वाई, विजयेंद्र, पार्टी नेता नलिक कुमार कटील, ईडी के अधिकारी और अन्य के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384 (उगाही), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 34 (सामूहिक इरादे से किया गया कार्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

शिवसेना (यूबीटी) ने यह भी कहा कि यह मामला इसलिए नहीं दर्ज किया गया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। यह मामला उनके खिलाफ चुनावी बांड के जरिए उगाही के आरोपों के आधार पर दर्ज किया गया है। ईडी के अधिकारियों ने उनकी ओर से कार्रवाई की है। आरोप है कि ईडी के कुछ अधिकारी भारी मात्रा में पैसे की उगाही में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed