फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED issues fresh summons to TMC leader Mahua Moitra in FEMA case

Mahua Moitra: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को ईडी का दूसरा समन जारी, विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन का मामला

Mon, 04 Mar 2024 08:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Mar 2024 08:27 PM IST
सार

Mahua Moitra: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को फेमा उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। उन्हें 11 मार्च को एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
ED issues fresh summons to TMC leader Mahua Moitra in FEMA case
महुआ मोइत्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को फेमा उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। उन्हें 11 मार्च को एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

ईडी ने 11 मार्च को पेश होने को कहा
उन्होंने बताया कि लोकसभा की पूर्व सदस्य मोइत्रा ने जांच में शामिल होने के लिए कुछ हफ्तों का समय मांगा था। उन्होंने एजेंसी को पत्र भेजकर पिछले महीने पेश होने में असमर्थता जताई थी। सूत्रों ने बताया कि मोइत्रा को अब 11 मार्च को ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। जांच एजेंसी विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत उनसे पूछताछ करना चाहती है और उनका बयान दर्ज करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई भी कर रही मामले की जांच
सूत्रों ने कहा कि इस मामले में कुछ अन्य विदेशी प्रेषण और धन के हस्तांतरण के अलावा एनआरई खाते से जुड़े लेनदेन एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। जांचकर्ता उनका बयान दर्ज करना चाहते हैं। मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है और लोकपाल भी उनके खिलाफ आरोपों की प्रारंभिक जांच कर रही है। सीबीआई मामले के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed