फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED issues fresh summons to Shiv Sena MP Sanjay Raut for July 27

Sanjay Raut: ED ने संजय राउत को फिर जारी किया समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 27 जुलाई को पेश होने को कहा

Wed, 20 Jul 2022 09:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Jul 2022 09:33 PM IST
सार

सूत्रों ने कहा कि संजय राउत (60) ने बुधवार को एजेंसी के मुंबई जोनल कार्यालय में पेश होने में इसलिए असमर्थता जताई क्योंकि वह दिल्ली में चल रहे संसद सत्र में भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
ED issues fresh summons to Shiv Sena MP Sanjay Raut for July 27
संजय राउत(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत को 27 जुलाई को मुंबई में पेश होने के लिए नया समन जारी किया है।  
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद के वकीलों ने समन पर लिखित प्रतिक्रिया के साथ मुंबई में ईडी अधिकारियों से मुलाकात की और अगस्त के पहले सप्ताह के बाद उनके लिए समय मांगा। 
विज्ञापन


संसद सत्र के चलते ईडी कार्यालय नहीं पहंचे राउत
सूत्रों ने कहा कि राउत (60) ने बुधवार को एजेंसी के मुंबई जोनल कार्यालय में पेश होने में इसलिए असमर्थता जताई क्योंकि वह दिल्ली में चल रहे संसद सत्र में भाग ले रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जुलाई को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने  को कहा
ईडी ने उन्हें सिर्फ एक हफ्ते के लिए राहत दी और अधिकारियों के मुताबिक उन्हें 27 जुलाई को संघीय जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। 

शिवसेना नेता ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 

राउत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वफादार रहे हैं, जिन्हें हाल ही में शिवसेना में विद्रोह और विभाजन के बाद पद से हटा दिया गया था। 

राउत से 1 जुलाई को भी हुई थी पूछताछ
राज्यसभा सांसद से इस मामले में 1 जुलाई को पूछताछ की गई थी। उन्होंने जांच अधिकारी के साथ करीब 10 घंटे बिताए थे, इस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तह उनका बयान दर्ज किया गया था। 


राउत ने 1 जुलाई को ईडी द्वारा पूछताछ के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैंने पूरा सहयोग दिया और उनके सभी सवालों के जवाब दिए। अगर वे मुझे बुलाएंगे तो मैं फिर से पेश होउंगा।" उन्होंने कहा था कि वह इसलिए निडर और अविचलित थे क्योंकि उन्होंने जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed