फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED issues FEMA notice to LeT terrorist ayub mir and two hawala dealers

लश्कर से जुड़े अयूब और दिल्ली के दो हवाला डीलरों को फेमा का नोटिस

Sat, 07 Oct 2017 03:51 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 03:51 AM IST
विज्ञापन
 ED issues FEMA notice to LeT terrorist ayub mir and two hawala dealers
terrorist - फोटो : FILE PHOTO
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेरर फंडिंग मामले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर जुड़े मोहम्मद अयूब मीर और दिल्ली स्थित दो हवाला डीलरों बेच राज बेंगानी और हरबंस सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, मीर पाक स्थित आतंकी संगठन लश्कर से सीधे तौर पर जुड़ा है। मीर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरबंस सिंह से हवाला के जरिए सात लाख रुपये लेते समय गिरफ्तार किया था। उसे इसका निर्देश लंदन स्थित किसी शख्स से मिला था।
विज्ञापन


एजेंसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मीर ने लश्कर से जुड़े होने की बात कबूल ली है। वह आतंकी संगठन के लिए हवाला के जरिए पैसे जमा करने और उन्हें वितरित करने का काम करता है। वहीं सिंह ने भी स्वीकार किया है कि वह बेंगानी के आदेश पर हवाला का भुगतान करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेच राज हवाला कारोबार में लंबे समय से जुड़ा है। इससे पहले, उसके खिलाफ फेरा (अब समाप्त) के तहत भी केस दर्ज किया जा चुका है। 1993 में बेच राज पर 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा था। 


ईडी के मुताबिक, अयूब मीर और हरबंस सिंह को 2004 में पोटा (आतंकवाद रोकथाम अधिनियम) के तहत भी दोषी ठहराया जा चुका है। संदिग्धों के खिलाफ फेमा के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed