Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED expected to soon file chargesheets in three money laundering cases against Robert Vadra News In Hindi

ED: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में ईडी दाखिल कर सकती है आरोपपत्र

Wed, 16 Apr 2025 10:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 10:43 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। सूत्रो की माने तो ईडी वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। जहां ये तीनों मामले लंबे समय से जांच के दायरे में हैं और अब एजेंसी उन्हें कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
ED expected to soon file chargesheets in three money laundering cases against Robert Vadra News In Hindi
राबर्ट वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ये तीनों मामले लंबे समय से जांच के दायरे में हैं और अब एजेंसी उन्हें कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि 56 वर्षीय वाड्रा से हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम के शिकोहपुर में 2008 के भूमि सौदे को लेकर दो दिनों तक पूछताछ की गई। उनपर आरोप है कि इस सौदे में वित्तीय अनियमितताएं हुई थीं। इससे पहले भी ईडी ने दो अन्य मामलों में वाड्रा से पूछताछ की है, जिसमें एक लंदन की संपत्ति से जुड़ा मामला और दूसरा राजस्थान के बीकानेर में जमीन घोटाले से जुड़ा मामला है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इन मामलों में वाड्रा के साथ कुछ कंपनियों और अन्य व्यक्तियों के नाम भी आरोपी और गवाह के रूप में शामिल हो सकते हैं। जैसे ही आरोपपत्र दाखिल होंगे, ईडी अदालत से इन मामलों में मुकदमा शुरू करने की अनुमति मांगेगी। हालांकि ईडी की ओर से अभी इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आरोपपत्र जल्द दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PMLA: लगातार दूसरे दिन ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, आज पांच घंटे हुई पूछताछ; कल फिर होगा सवालों का सामना
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है लंदन में संपत्ति से जुड़ा मामला
अब बात अगर ब्रिटेन की संपत्ति से जुड़े मामले की करें तो, इसमें ईडी का आरोप है कि लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित मकान की मरम्मत वाड्रा के निर्देश पर की गई और खर्च भी उन्होंने ही वहन किया। यह संपत्ति कथित रूप से हथियार सौदागर संजय भंडारी ने खरीदी थी, जो अब ब्रिटेन में है और भारत प्रत्यर्पण से बच गया है।

बीकानेर भूमि मामले में पूछताछ जारी
वहीं बीकानेर भूमि मामले में वाड्रा और उनकी मां मौरीन से भी पूछताछ की गई है। ईडी ने यह केस राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर 2015 में दर्ज किया था, जिसमें आरोप है कि मामले में भारत-पाक सीमा के पास स्थित जमीनों के आवंटन में घोटाला हुआ है।


वाड्रा से पांच घंटे तक हुई पूछताछ
गौरतलब है कि ईडी ने 2008 के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार दूसरे दिन बुधवार रॉबर्ट वाड्रा से पांच घंटे तक पूछताछ की। राॅबर्ट वाड्रा सुबह 11 बजे पत्नी प्रियंका गांधी के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। दोपहर 1:10 बजे तक उनसे पूछताछ हुई और इसके बाद उन्हें दोपहर के भोजन के लिए घर जाने दिया गया। पूछताछ के दौरान प्रियंका गांधी ईडी दफ्तर में ही मौजूद रहीं। इससे पहले ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से मंगलवार को छह घंटे पूछताछ कर बयान दर्ज किए थे।

ये भी पढ़ें:- SC: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, IMNS की पूर्व महिला अफसर की नियुक्ति पर मुहर; पूर्व सैनिकों के सम्मान पर जोर

वाड्रा ने बताया कार्रवाई की प्रतिक्रिया
वहीं पूछताछ के बाद वाड्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सब उनके और उनके परिवार के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया है और हजारों पन्नों के दस्तावेज जमा किए हैं। वाड्रा ने यह भी कहा कि जनता अब जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं करती और 20 साल पुराने मामलों को अब खत्म किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed