फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Cracks Down on Online Platform OctaFX: ₹800 Crore Suspicious Transactions Under Probe

ED: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑक्टा एफएक्स पर ईडी का शिकंजा, 800 करोड़ की संदिग्ध आय की जांच; दुबई से भारत में संचालन

Sun, 05 Oct 2025 06:35 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 05 Oct 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
ED Cracks Down on Online Platform OctaFX: ₹800 Crore Suspicious Transactions Under Probe
ईडी - फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मुंबई इकाई ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ऑक्टा एफएक्स की जांच कर रही है। इस पर भारत से 800 करोड़ रुपये की संदिग्ध आय अर्जित करने का आरोप है। इसके प्रमोटर रूस में हैं। इसकी तकनीकी सहायता जॉर्जिया से संचालित होती है। भारत में संचालन दुबई से होता है। सर्वर बार्सिलोना में हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हालिया जांच सीमा पार के उन कार्यों के आधार पर हो रही है जो अपराध की आय को क्रिप्टोकरेंसी में बदलते हैं और अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे का उपयोग करते हैं। ईडी के निष्कर्षों के अनुसार, ऑक्टा एफएक्स साइप्रस में स्थापित है। विदेशी मुद्रा, कमोडिटी और क्रिप्टोकरेंसी में काम करती है। इसने केवल नौ महीनों में अपने भारतीय कारोबार से लगभग 800 करोड़ रुपये की संदिग्ध आपराधिक आय अर्जित की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air Defense Gun: एक मिनट में 3000 गोलियां, 4 किमी तक सटीक वार; एयर डिफेंस गन एके-630 से लैस होगी भारतीय सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कहा, इनमें से कुछ लेन-देन भारत से अवैध प्रवाह को छिपाने के लिए सिंगापुर से सेवाओं के नकली आयात के रूप में थे। एक मामले में भारत और विदेशों में 172 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गईं। इनमें एक नौका, स्पेन में एक विला, 36 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि, 39,000 टेथर क्रिप्टोकरेंसी और 80 करोड़ रुपये मूल्य के डीमैट और भूमि शामिल हैं। कई और अन्य प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में हैं। 

36 लाख मामलों में 22,800 करोड़ का भारतीयों को नुकसान
ईडी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2024 में लगभग 36.4 लाख वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में भारतीयों को 22,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 2023 में 7,465 करोड़ के नुकसान की तुलना में यह दो गुना अधिक है। मामलों की संख्या भी 50 फीसदी बढ़ गई है। ईडी ने पाया कि इनमें से कुछ धनराशि भुगतान गेटवे के माध्यम से स्थानांतरित की गई। हवाला मार्गों का भी उपयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed