फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED conducts searches in Mumbai in underworld linked action

Money Laundering Case: मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े ठिकानों पर ईडी का बड़ा सर्च ऑपरेशन, दाऊद की बहन के घर पर भी छापेमारी

Tue, 15 Feb 2022 12:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Feb 2022 12:11 PM IST
सार

Money Laundering Case: ये छापेमारी पिछले मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े हैं जिसमें गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसकी बहन एवं उसके सहयोगी का भी नाम है।

विज्ञापन
ED conducts searches in Mumbai in underworld linked action
अंडरवर्ल्ड से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मुंबई में भगोड़े दाऊद इब्राहिम से जुड़े 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इनमें दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर और भाई इकबाल कासकर के ठिकाने भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड से जुड़ी संपत्तियों की अवैध खरीद-फरोख्त, रंगदारी और हवाला कारोबार से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भगोड़े दाऊद से जुड़े 10 ठिकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान गैंगेस्टर छोटा शकील के एक रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी हिरासत में लिया गया है। पिछले दिनों 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद के खिलाफ दर्ज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की प्राथमिकी और कुछ अन्य जानकारियों के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने दक्षिण और मध्य मुंबई में छापेमारी की है। यहां डी कंपनी ज्यादा सक्रिय रही है। इन छापों में ईडी की सभी टीमों को लगाया गया था। 
विज्ञापन


दाऊद की बहन हसीना के बंद फ्लैट की तलाशी
मंगलवार सुबह ईडी की एक टीम नागपाड़ा स्थित गार्डन हाल बिल्डिंग में दाखिल हुई। यहां भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का फ्लैट है। यह फ्लैट पहले से ही सील है। ईडी की टीम ने बंद फ्लैट की सील को खोलकर तलाशी ली है। टीम ने यहां से कुछ कागजात अपने कब्जे में लिए हैं। ईडी का मानना है कि यहां से कुछ तार जुड़ हो सकते हैं। हालांकि हसीना की मौत हो चुकी है, लेकिन दाऊद के भगोड़ा घोषित होने के बाद हसीना पारकर ही मुंबई में उसका कारोबार संभालती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य सरकार के कई मंत्रियों पर पर ईडी की नजर
सूत्रों के अनुसार उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार के कई मंत्रियों और नेताओं पर ईडी की नजर है। हालांकि अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है। बताया गया है, ईडी को शक है कि दाऊद इब्राहिम से जुड़ी प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त में कुछ नेता और मंत्री संलिप्त हो सकते हैं। हाल ही में दर्ज एनआईए की प्राथमिकी के आधार पर यह लिंक सामने आया है।

मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई लोग रंगदारी और वसूली में लिप्त बताए जा रहे हैं। ईडी की जानकारी के मुताबिक, रंगदारी का पैसा हवाला के जरिये दाऊद इब्राहिम को भेजा जाता है। प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त और हवाला से जुड़े तार को खंगालने के लिए ईडी ने यह छापेमारी की है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रंगदारी किससे मांगी जाती है और कौन लोग हैं, जो वसूली कर हवाला के जरिये दाऊद तक पैसा पहुंचाते हैं।


सहयोग करेगी राज्य सरकार: राउत 
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई पर कहा है, यदि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है तो राज्य सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी का सहयोग करेगी। राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा बहुत नाजुक मामला है। उन्होंने कहा ईडी की इस कार्रवाई पर कुछ भी बोलना अनुचित होगा। लेकिन गुजरात में देश का इतना बड़ा बैंक घोटाला हुआ उसे किसने दबाने की कोशिश की। दो साल से मामले की एफआईआर तक नहीं हुई। मुख्य आरोपी कैसे भाग गए यह चिंता का विषय है।

राजनेता का नाम भी चर्चा में
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इस मामले में एक बड़े राजनेता की बात सामने आने के बाद से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। हांलांकि अधिकारियों ने नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है। ईडी के अधिकारी बता रहे हैं कि अभी जांच ही शुरू  की गई है। जल्द ही परिणाम सामने आएंगे। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत भी  आज एक प्रेस वार्ता कर भाजपा के चार नेताओ पर आरोप लगाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed