{"_id":"68be89353e099395070215bf","slug":"ed-conducts-raids-in-several-areas-of-west-bengal-over-sand-smuggling-racket-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid: रेत तस्करी रैकेट के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल में 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Raid: रेत तस्करी रैकेट के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल में 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Mon, 08 Sep 2025 01:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:13 PM IST
सार
हीरुल पर अवैध रेत खनन और इसके व्यापार में शामिल होने का आरोप है।' ईडी ने शेख जहीरुल के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल में 20 से ज्यादा जगहों पर सिलसिलेवार छापेमारी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेत तस्करी रैकेट में कथित रूप से शामिल लोगों और उनके व्यवसायों पर छापेमारी की गई। ईडी द्वारा रेत तस्करी घोटाले के सिलसिले में बेहाला, रीजेंट पार्क, बिधाननगर और कल्याणी समेत कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी कर रहे ईडी अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे।
शेख जहीरुल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
इस छापेमारी कार्रवाई के केंद्र में पश्चिम बंगाल के झारग्राम का कुख्यात रेत तस्कर शेख जहीरुल रहा। ईडी के अधिकारियों ने झारग्राम के गोपीबल्लवपुर में सुवर्णरेखा नदी के पास स्थित शेख जहीरुल के आवास की तलाशी ली। एक अधिकारी ने बताया कि, 'जहीरुल के आवास, कार्यालय और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। जहीरुल पर अवैध रेत खनन और इसके व्यापार में शामिल होने का आरोप है।' ईडी ने शेख जहीरुल के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है।
अवैध रेत व्यापार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई
शेख जहीरुल कई रेत खदानों के मालिक हैं। जहीरुल ने ग्राम पुलिस में काम किया और रेत खनन के काम में शामिल होने से पहले साइकिल मैकेनिक का काम भी किया। ईडी ने शेख जहीरुल के अलावा उनसे जुड़े कई अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी अभियान अवैध रेत व्यापार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश करने पर फोकस है। ईडी को शक है कि इस रैकेट ने बड़ी मात्रा में धन विभिन्न बीमा कंपनियों और व्यावसायिक उपक्रमों में लगाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- SC: 'अगर आप राजनेता हैं तो आपको मोटी चमड़ी रखनी चाहिए', कोर्ट ने खारिज की सीएम रेवंत के खिलाफ भाजपा की याचिका
ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता में एक खनन कंपनी के बेहाला और साल्ट लेक सेक्टर-5 स्थित कार्यालयों की तलाशी ली। ई़डी अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई बैंक खाते और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। कंपनी के खातों की भी जांच की जा रही हैं और कर्मचारियों से पूछताछ हो रही है।