{"_id":"5d429e888ebc3e6d0955004b","slug":"ed-conducting-raids-at-residences-of-former-ranbaxy-ceo-malvinder-and-shivinder-mohan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ मलविंदर और शिविंदर मोहन सिंह के आवास पर ईडी का छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ मलविंदर और शिविंदर मोहन सिंह के आवास पर ईडी का छापा
Thu, 01 Aug 2019 09:15 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 01 Aug 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
शिवइंदर मोहन सिंह और मलविंदर मोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन निवारण कानून से जुड़े एक मामले में रेलिगेयर के पूर्व प्रवर्तकों मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह समेत अन्य के परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Delhi: Enforcement Directorate (ED) is conducting raids at residences of Former Ranbaxy CEO Malvinder Mohan Singh and Shivinder Mohan Singh. pic.twitter.com/6kpMUMUf4K
— ANI (@ANI) August 1, 2019विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सिंह बधुओं , रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुनिल गोधवानी, आरईएल के कार्यकारी अधिकारी एन के घोषाल, हेमंत ढींगरा से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
एजेंसी की ओर से प्रवर्तन मामला जांच रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ईसीआईआर पुलिस प्राथमिकी के समान होती है।
पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं में ईसीआईआर दर्ज की गई थी।
आरईएल की अनुषंगी कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट (आरएफएल) ने आर्थिक अपराध शाखा में 740 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी के आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सिंह बंधुओं समेत अन्य लोगों का नाम था।
सिंह बंधुओं ने समूह की दिक्कतों के लिए गोधवानी को जिम्मेदार ठहराया था।