फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED claims magnitude of PDS scam in Bengal enormous proceeds of crime transferred by suspect amount to 10000 cr

West Bengal: 'पश्चिम बंगाल में पीडीएस घोटाला बहुत बड़ा, 10000 करोड़ रुपये तक की धांधली की गई', ईडी का दावा

Mon, 08 Jan 2024 04:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 08 Jan 2024 04:19 PM IST
सार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली और बोनगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमलों पर जनहित याचिका दायर करने की सोमवार को अनुमति दे दी।

विज्ञापन
ED claims magnitude of PDS scam in Bengal enormous proceeds of crime transferred by suspect amount to 10000 cr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले को लेकर विवाद सोमवार को और बढ़ गया। संघीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि बंगाल पुलिस ने पांच जनवरी की संदेशखली घटना में केवल जमानती धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा उसे बोनगांव हमला मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ईडी ने दावा किया कि यह पीडीएस घोटाला काफी बड़ा है, जिसकी वह जांच कर रहा है। इसमें एक संदिग्ध की ओर से 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय हस्तांतरित की गई। इसमें से 2,000 करोड़ रुपये तो सीधे या बांग्लादेश के जरिए दुबई स्थानांतरित किए जाने का शक है। 

विज्ञापन


संदेशखाली हमले में पुलिस की भूमिका पर ईडी ने उठाए सवाल
ईडी ने सोमवार को पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल नेता शाजहान शेख के यहां छापे के दौरान हमले के मामले में पुलिस ने हल्की और जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। ईडी के इस आरोप के बीच प.बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने कहा है कि संदेशखाली में हमले की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी तरह की कोई रियायत नहीं मिलेगी। वहीं, ईडी अधिकारियों ने सोमवार को प.बंगाल में अपनी टीम पर हुए हमले के संबंध में एक रिपोर्ट अपने मुख्यालय भेज दी है। मामले की एनआईए जांच की मांग की जा सकती है। उधर, सीएम ममता ने कहा कि ईडी अधिकारियों पर हमले को लेकर पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वाले दरअसल राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।  
विज्ञापन


जांच एजेंसियों पर हमला...टीएमसी की आदत : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प.बंगाल में ईडी पर हमला किए जाने के मामले में तृणमूल कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की स्वतंत्र जांच एजेंसियाें पर हमला करना आदत बन चुकी है। हमीरपुर के डिडवीं टिक्कर में भाजपा कार्यसमिति की संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए यह प्रतिक्रिया दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
एजेंसी की धनशोधन जांच पश्चिम बंगाल में धान की फर्जी खरीद सहित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में कथित अनियमितताओं से जुड़ी है। मामले में ईडी ने पिछले साल राज्य के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ज्योतिप्रिय मलिक और उनके सहयोगी बी. रहमान को गिरफ्तार किया था।

अब क्या हुआ?

  • मामले में पांच जनवरी को नए सिरे से छापेमारी शुरू की गई। ईडी की एक टीम, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सुरक्षा एस्कॉर्ट के साथ टीएमसी की स्थानीय इकाई के संयोजक शाहजहां शेख के परिसर पर छापेमारी के लिए संदेशखली पहुंची। दूसरी टीम ने बोनगांव के सिमुलतला इलाके में टीएमसी नेता शंकर आद्या के ठिकाने पर छापेमारी की। दोनों स्थान उत्तर 24 परगना जिले में हैं। 
  • इन टीमों पर भीड़ ने हमला किया। पहली घटना में उसके तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी आदि लूट लिए गए। इसके बाद रात में उसकी टीम के साथ फिर से इसी तरह की एक घटना हुई, जब स्थानीय पुलिस को ईडी की कार्रवाई के बारे में सूचित किए जाने के बावजूद उत्तर 24 परगना जिले के सिमुलतला बोनगांव में  भीड़ ने एजेंसी के अधिकारियों पर हमला किया। 

हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों पर हमलों पर जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दी
इस बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली और बोनगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमलों पर जनहित याचिका दायर करने की सोमवार को अनुमति दे दी। मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई गुरुवार को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed