फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED catched assets worth 1.6 crores in fake degree case in Kerala

केरल में फर्जी डिग्री मामले में ईडी ने 1.6 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Sat, 27 Mar 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 27 Mar 2021 04:12 AM IST
सार

  • फर्जी डिग्रियों के वितरण से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की गई कार्रवाई
  • अटैच की गई आठ अचल संपत्तियां कोल्लम, अलाप्पुझा, त्रिशूर, कन्नूर और वायनाड जिलों में हैं स्थित

विज्ञापन
ED catched assets worth 1.6 crores in fake degree case in Kerala
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल स्थित एक शैक्षणिक समूह के चेयरमैन और उसके परिवार की 1.60 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई फर्जी डिग्रियों के वितरण से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की गई है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि केरल के कोल्लम जिला स्थित मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन जेम्स जॉर्ज, उनकी पत्नी सीमा जेम्स और भारतीय आर्थोडॉक्स चर्च रिलीजियस एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत संपत्ति अटैच करने का अस्थायी आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


अटैच की गई आठ अचल संपत्तियां कोल्लम, अलाप्पुझा, त्रिशूर, कन्नूर और वायनाड जिलों में स्थित हैं। ईडी का दावा है कि जांच में पाया गया कि जॉर्ज प्रदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटी के प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़े में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 2012-15 के दौरान छात्रों को फर्जी प्रमाणपत्र वितरित किए और नौकरी के इच्छुक लोगों से नकदी लेकर उन्हें धोखा दिया। इसके अलावा शैक्षणिक समूह के प्रमोटर अपने मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के नाम पर फर्जी डिप्लोमा प्रमाणपत्र भी बेचने में शामिल थे। इन लोगों ने बिना कोई कोर्स किए ही छात्रों और नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को नकद पैसा लेकर फर्जी प्रमाणपत्र दिए। इनसे अर्जित धन से अचल संपत्तियां खरीदी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed