फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches property in France in belonging to ex-wife of Christian Michel in vvip helicopter case

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामला: ईडी ने बिचौलिए मिशेल की पूर्व पत्नी की पेरिस की संपत्ति कुर्क की

Mon, 11 Mar 2019 06:39 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 11 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
ED attaches property in France in belonging to ex-wife of Christian Michel in vvip helicopter case
क्रिश्चियन मिशेल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत क्रिश्चियन मिशेल की पूर्व पत्नी की पेरिस में 5.83 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। मिशेल वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में कथित रूप से बिचौलिया है। वह इस समय हिरासत में है। 

विज्ञापन


ईडी ने सोमवार को कहा कि पीएमएलए के तहत फ्रांस के विक्टर हुगो के 45 एवेन्यू में पते पर स्थित इस संपत्ति की कुर्की का प्रारंभिक आदेश जारी किया गया है। यह संपत्ति मिशेल की पूर्व पत्नी वेलेरी मिशेल की है और मिस सीसीआई सोलेम के नाम है । 
विज्ञापन


ईडी का आरोप है कि वेलेरी को यह संपत्ति मिशेल से मिली और यह घोटाले की कमाई है और यह अपराध की कमाई है। एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि मिशेल ने घूस के रूप में मिली राशि विभिन्न इकाइयों को स्थानांतरित की। इसमें 9,22,185.76 यूरो (5,83,40,422 रुपये) की राशि वेलेरी और उसके बाद सोलेम को स्थानांतरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेल को पिछले साल दिसंबर में संयुक्त अरब अमीरात से प्रर्त्पण के जरिये भारत लाया गया था। उसे ईडी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल मिशेल न्यायिक हिरासत में है। इस 3,600 करोड़ रुपये के मामले की जांच ईडी और सीबीआई द्वारा की जा रही है। तीन बिचौलियों की जांच हो रही है। अन्य दो बिचौलिये गाइडो हाश्के और कार्लोस गेरोसा है। 

(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed