फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches properties worth Rs 72 crores belonging to Pravin Raut and also revealed about sanjay raut wife varsha raut

ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा के बारे में किया बड़ा खुलासा, प्रवीण राउत की संपत्ति भी की अटैच

Fri, 01 Jan 2021 09:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 01 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
ED attaches properties worth Rs 72 crores belonging to Pravin Raut and also revealed about sanjay raut wife varsha raut
संजय राउत - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमसी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत के करीबी कहे जाने वाले प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। वहीं एजेंसी ने संजय राउत और प्रवीण की पत्नी वर्षा और माधुरी के बारे में भी बड़ा खुलासा किया।

विज्ञापन


ईडी ने बताया कि वर्षा और माधुरी अवनी कंस्ट्रक्शन में भागीदार हैं। पूर्व में इस इकाई से 5625 रुपये के योगदान पर 12 लाख रुपये के लोन लिए गए। जो कि अभी भी बकाया है।
विज्ञापन

 



चार फर्मों में पार्टनर हैं वर्षा 
राउत परिवार भांडुप की फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित अपने मैत्री बंगले में रहता हैं। संजय राउत की ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वर्ष 2014-15 में वर्षा राउत की आय 13,15,254 रुपये थी। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार वर्षा राउत चार फर्मों, रायटर एंटरटेनमेंट एलएलपी, सनातन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धांत सिस्कोन प्राइवेट लिमिटेड और अवनी कंस्ट्रक्शन की पार्टनर हैं। आपको बता दें कि रायटर एंटरटेनमेंट एलएलपी नाम की फर्म ने ही वर्ष 2019 में बॉलीवुड फिल्म 'ठाकरे' बनाई थी। वर्षा राउत अपने पति संजय राउत और बेटियों पूर्वांशी और विदिता के साथ इस फर्म में भागीदार हैं।

1993 में संजय राउत से हुई थी शादी
सांसद संजय राउत की वर्ष 1993 में वर्षा से शादी हुई थी। वर्षा राउत मुंबई के भांडुप के एक स्कूल में शिक्षिका हैं। राजनीतिक सुर्खियों से दूर रहने वाली वर्षा राउत फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करती हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में आई ‘ठाकरे’ थी। वर्षा और संजय राउत की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम पूर्वांशी और विदिता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed