फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches assets worth 163 crore in West Bengal teacher recruitment scam

बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाले में 163 करोड़ की संपत्ति अटैच; दो सौ से अधिक जमीन, 29 फ्लैट पर ईडी की कार्रवाई

Sun, 27 Oct 2024 07:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 07:24 AM IST
सार

ईडी ने सीबीआई की दो एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। इन एफआईआर में ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ के कर्मचारियों की अवैध नियुक्ति के मामले में अयोग्य, गैर-सूचीबद्ध और निम्न रैंक के उम्मीदवारों को नियुक्ति देने और योग्य व वास्तविक उम्मीदवारों को वंचित करने का आरोप है।

विज्ञापन
ED attaches assets worth 163 crore in West Bengal teacher recruitment scam
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल स्टाफ भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रसेन कुमार रॉय, उनकी पत्नी काजल सोनी रॉय और उनकी कंपनी श्री दुर्गा डीलकॉम प्राइवेट लिमिटेड की 163.20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अटैच की हैं। इन संपत्तियों में पांच होटल/रिसॉर्ट और अचल संपत्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन


ईडी के अनुसार, श्यामपुर, हावड़ा स्थित चलंकिता रिसॉर्ट, सुंदरबन स्थित रॉयल बंगाल रिसॉर्ट, दीघा स्थित होटल मिली (रूबीना), जलपाईगुड़ी स्थित होटल मूर्ति, अलीपुरद्वार स्थित बांस विलेज रिसॉर्ट अटैच किए गए। इसके अलावा श्री दुर्गा डीलकॉम प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 120 जमीन के टुकड़े, प्रसन्ना कुमार रॉय के नाम पर 64 जमीन के टुकड़े व 12 फ्लैट, कार्यालय, दुकानें और काजल सोनी रॉय के नाम पर 34 जमीन के टुकड़े और 17 फ्लैट,कार्यालय,दुकानें अटैच की गईं।
विज्ञापन


दो एफआईआर पर जांच
ईडी ने सीबीआई की दो एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। इन एफआईआर में ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ के कर्मचारियों की अवैध नियुक्ति के मामले में अयोग्य, गैर-सूचीबद्ध और निम्न रैंक के उम्मीदवारों को नियुक्ति देने और योग्य व वास्तविक उम्मीदवारों को वंचित करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3,432 कर्मचारियों की हुई थी अवैध नियुक्ति
सीबीआई के आरोपपत्रों के मुताबिक कुल 3,432 कर्मचारियों को डब्ल्यूबीसीएसएससी के अधिकारियों की ओर से दूसरों के साथ आपराधिक साजिश में ग्रुप सी और डी स्टाफ के पद के लिए अवैध रूप से नियुक्त किया गया था। ईडी ने पहले बंगाल के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में 230.6 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed