फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches assets of expelled TMC functionaries in West Bengal school teachers recruitment scam

West Bengal: बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, निष्कासित TMC पदाधिकारियों की संपत्ति कुर्क

Fri, 14 Jul 2023 10:54 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Jul 2023 10:54 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएमसी युवा विंग के निष्कासित नेताओं कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी और एक अन्य व्यक्ति की 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

विज्ञापन
ED attaches assets of expelled TMC functionaries in West Bengal school teachers recruitment scam
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएमसी युवा विंग के निष्कासित नेताओं कुंतल घोष और शांतनु बनर्जी और एक अन्य व्यक्ति की 15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई है।

विज्ञापन


ईडी ने बयान जारी कर बताया कि लोगों की कुर्क की गई संपत्तियां बैंक खाते, शेयर, म्यूचुअल फंड, आवासीय फ्लैट और जमीन के रूप में हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जब्त की गई अनंतिम रूप से संलग्न संपत्तियों का कुल मूल्य 15.03 करोड़ रुपये है। ईडी ने आरोप लगाया कि कुंतल घोष , शांतनु बनर्जी और अयान सिल ने प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से धन की अवैध वसूली में एजेंट के रूप में काम किया। 
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले तीनों को गिरफ्तार किया था। इसी  मामले में पूर्व टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी, टीएमसी विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य और टीएमसी के शीर्ष नेताओं के करीबी माने जाने वाले सुजय कृष्ण भद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी को टीएमसी ने निलंबित भी कर दिया था। ईडी ने इस मामले में अब तक कुल चार आरोप पत्र दायर किए हैं, जबकि संपत्ति की कुल जब्ती और कुर्की 126.70 करोड़ रुपये है। दो अन्य आरोपियों सौविक भट्टाचार्य और सतरूपा भट्टाचार्य को ईडी ने गिरफ्तार किया था जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर कर कोर्ट में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed