फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attached properties worth over Rs 105 Crores of Bharath Infra and others in bank fraud case

Bank Fraud Case: भरत इन्फ्रा की 105 करोड़ की संपत्ति अटैच, 14.5 लाख रुपये जब्त, ईडी ने की कार्रवाई

Tue, 05 Sep 2023 12:01 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 05 Sep 2023 12:01 AM IST
सार

Bank Fraud Case: ईडी ने भरत इंफ्रा की 105 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की, बैंक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

विज्ञापन
ED attached properties worth over Rs 105 Crores of Bharath Infra and others in bank fraud case
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में भरत इन्फ्रा एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लि. और अन्य की 104.90 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, अटैच संपत्तियों में आवासीय, वाणिज्यिक और बंगलूरू स्थित एक फार्महाउस शामिल हैं। इसके अलावा 14.5 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई।

विज्ञापन


इससे पूर्व केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), बैंक सिक्योरिटीज फ्रॉड शाखा ने आईपीसी की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत भरत इंफ्रा एक्सपोर्ट्स-इम्पोर्ट प्रा.लि. और उसके प्रवर्तकों, निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। कंपनी निर्माण सामग्री के व्यापार में लगी हुई थी और उसने भारतीय स्टेट बैंक से नकद ऋण सीमा का लाभ उठाया था। आरोप है कि बाद में बैंक के 113.37 करोड़ के बकाया का भुगतान न करने के कारण कंपनी के नकद क्रेडिट खाते को 17 जनवरी, 2017 को फंसे कर्ज (एनपीए) के रूप में श्रेणीबद्ध कर दिया गया। ईडी की जांच में सामने आया कि कंपनी चक्रीय ट्रेडिंग में भी शामिल है और उसने गलत तरीके से टर्नओवर को बढ़ा कर दिखाया है।
विज्ञापन


वेंकटेश्वर हैचरीज की 65 करोड़ की नौ संपत्तियां जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा)के प्रावधानों के तहत पशुपालन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेंकटेश्वर हैचरीज प्राइवेट लि. की महाराष्ट्र और कर्नाटक में स्थित 65.53 करोड़ रुपये की नौ अचल संपत्तियों को जब्त किया है। कंपनी पर ब्रिटेन में 90 एकड़ का मकान खरीदने के लिए गैरकानूनी विदेशी रकम भेजने का आरोप है। ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधानों के तहत इस मामले की जांच कर रही है और यह मामला ‘वेंकीज ओवरसीज लि. (वीओएल), ब्रिटेन’ नाम से इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी को 2011 से धन भेजे जाने से जुड़ा है। ईडी के अनुसार, इन संपत्तियों का कुल मूल्य 65.53 करोड़ रुपये है। ईडी ने एक बयान में कहा कि वेंकटेश्वर हैचरीज प्राइवेट लि. (वीएचपीएल) ने वीओएल के कारोबार को आरबीआई में कृषि (बत्तखों, मुर्गियों आदि का पालन) तथा खनन से जुड़ा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपुल्स ग्रुप पर ईडी का छापा, 8 लाख नकद व दस्तावेज बरामद
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने भोपाल स्थित पीपुल्स ग्रुप और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान एजेंसी ने आठ लाख नकद और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं, जो ग्रुप के कुछ डायरेक्टरों के खिलाफ हैं। ईडी ने सोमवार को भोपाल में पीपुल्स ग्रुप के साथ ही उससे जुड़े प्रतिष्ठान जैसे-सार्वजनिक जनकल्याण पारमार्थिक न्यास, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, सार्क्स मेटल प्रा.लि. और उनके डायरेक्टर रोहित पंडित, मयंक विश्नोई आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed