{"_id":"633abe49cee9445cb1369acd","slug":"ed-attached-immovable-property-worth-rupees-more-than-7-crore-of-andasu-ravinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: अंदासू रविंदर की 7.33 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति ईडी ने की कुर्क, आय से अधिक धन मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: अंदासू रविंदर की 7.33 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति ईडी ने की कुर्क, आय से अधिक धन मामले में हुई कार्रवाई
Mon, 03 Oct 2022 06:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
ईडी ने अंदासू रविंदर के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। ईडी ने अपनी कार्रवाई की जानकारी दी है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत अंदासू रविंदर की 7.33 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। गौरतलब है कि अंदासू रविंदर अतिरिक्त आयकर निदेशक थे, जिन्हें सरकार ने जबरन रिटायरमेंट दिया था।
विज्ञापन
व्यवसायी धनराज कोचर की संपत्ति भी हुई कुर्क
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले में तमिलनाडु के व्यवसायी धनराज कोचर और उनके परिवार की 49.60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें 1.16 करोड़ रुपये नकद और 12.68 करोड़ रुपये की ज्वेलरी भी शामिल हैं। इस मामले में यह दूसरी कुर्की है।
विज्ञापन
इससे पहले साल की शुरुआत में 69.14 करोड़ रुपये अटैच किया गया था। जानकारी के मुताबिक, अभी तक मामले में कुल 118.74 करोड़ रुपये अटैच हो चुका है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई की है। अभी मामले की जांच जारी है। ईडी ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा धनराज कोचर व परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की। एजेंसी
विज्ञापन