फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attached 13 properties of seven terrorists of Hizb-ul-Mujahideen in Money Laundering Act

टेरर फंडिंग: आतंकी सलाउद्दीन पर बड़ी कार्रवाई, 1.22 करोड़ की 13 संपत्तियां जब्त

Wed, 20 Mar 2019 05:49 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
ED attached 13 properties of seven terrorists of Hizb-ul-Mujahideen in Money Laundering Act
आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन

टेरर फंडिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंकी सैयद सलाउद्दीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में सलाउद्दीन से जुड़ी 13 संपत्तियों को जब्त कर लिया। वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का सरगना सलाउद्दीन पाकिस्तान में रहता है और वहीं से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां चलाता है। 

विज्ञापन


ईडी ने मंगलवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 1.22 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया है। ये संपत्तियां आतंकी संगठन के लिए कथित तौर पर काम करने वाले बांदीपोरा निवासी मोहम्मद शफी शाह और सूबे के छह अन्य लोगों के नाम पर हैं। ईडी ने कहा कि उसने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कार्रवाई (यूएपीए) के तहत सलाउद्दीन, शाह और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ईडी ने बयान में कहा कि घाटी में सबसे ज्यादा सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन और रावलपिंडी में रहने वाला इसका प्रमुख कमांडर सलाउद्दीन आतंकवाद व अलगाववादी गतिविधियों की फंडिंग के लिए जिम्मेदार है। उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक में सक्रिय दूसरे संगठनों के साथ मिलकर जेकेएआरटी (जम्मू कश्मीर एफेक्टीज रिलीफ ट्रस्ट) नामक ट्रस्ट द्वारा जुटाए गए पैसों के जरिये भारतीय सरजमीं पर आतंकवाद के लिए फंड दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाला के जरिये भारत भेजा गया टेरर फंड  

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि जांच में यह पता चला कि ‘टेरर फंड’ को हवाला व अन्य माध्यमों से भारत में भेजा गया। टेरर फंडिंग मामले में शाह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

पुलवामा हमले को भारत न भूला है, न ही भूलेगा: डोभाल 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले को भारत न तो भूला है और न ही कभी भूलेगा। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि देश का नेतृत्व इस तरह के आतंकी हमलों से और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों से कारगर तरीके से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। 

डोभाल ने सीआरपीएफ के 80वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कहा कि हमें क्या करना चाहिए, हमारा रास्ता, हमारा उद्देश्य, हमारी प्रतिक्रिया और जवाब देने का समय क्या होना चाहिए? इन सबके लिए देश का नेतृत्व सक्षम और साहस से भरा है। देश हर तरह की चुनौती से निपट सकता है और यह साहस हमारे अंदर है। पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि यह त्रासदीपूर्ण घटना थी। देश इन जवानों और इनके परिवारों को हमेशा ऋणी रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed