{"_id":"693a4b28ed98bc58b8006c03","slug":"ed-ats-conduct-raids-in-thane-over-suspected-terror-funding-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: आतंकी फंडिंग मामले में ED और महाराष्ट्र ATS की कार्रवाई, ठाणे में संदिग्धों के घरों पर छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: आतंकी फंडिंग मामले में ED और महाराष्ट्र ATS की कार्रवाई, ठाणे में संदिग्धों के घरों पर छापेमारी
Thu, 11 Dec 2025 10:10 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:10 AM IST
सार
Maharashtra: ईडी और महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे जिले के पडघा में संदिग्ध आतंकवादी फंडिंग के मामले में संयुक्त छापेमारी की। कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है। वहीं, ईडी संदिग्ध पैसे के लेन-देन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : एडॉब स्टॉक
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकवादी फंडिंग के मामले में गुरुवार को ठाणे जिले के पडघा में संयुक्त छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के पडघा में गुरुवार की सुबह से छापेमारी जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पहले के अभियानों के आधार पर की जा रही है। पहले पडघा के बोरिवली गांव में छापेमारी गई थी। अधिकारी ने बताया कि कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है और ईडी संदिग्ध पैसे के लेन-देन की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एटीसी केंद्रीय जांच एजेंसी का सहयोग कर रही है।
ये भी पढ़ें: केरल निकाय चुनाव: दूसरे चरण में सात जिलों में मतदान, 38000+ उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य; 13 दिसंबर को आएंगे नतीजे
विज्ञापन
इस साल जून में, ATS ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर पादघा के बोरिवली में 22 लोगों के घरों पर बड़ी छापेमारी की थी। इनमें स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नचन और अन्य संदिग्ध सदस्य तथा प्रतिबंधित संगठन के समर्थक शामिल थे।
अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने उस समय 19 मोबाइल फोन और कट्टरपंथी गतिविधियों तथा दस्तावेजों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी। दो साल पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादियों से जुड़ी गतिविधियों के मामले भी पडघा में छापेमारी की थी। साकिब नचन को एनआईए ने पडघा से गिरफ्तार किया था। इस साल जून में दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
चार राज्यों में छापेमारी
अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े आतंक वित्त पोषण और धनशोधन मामले की जांच के तहत कई राज्यों में छापेमारी की। कुल चालीस जगहों पर छापेमारी की गई। ठाणे के पड़घा-बोरिवली इलाके के अलावा रत्नागिरी जिला, दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में छापेमारी की गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन