फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrests Maharashtra businessman Pravin Raut in fraudulent FSI linked money laundering case news in Hindi

महाराष्ट्र: संजय राउत के करीबी कारोबारी को ईडी ने गिरफ्तार किया, 1034 करोड़ के भूमि घोटाले के मामले में कार्रवाई

Wed, 02 Feb 2022 08:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Feb 2022 08:13 PM IST
सार

ईडी ने 1034 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले के मामले में महाराष्ट्र के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी को शिवसेना सासंद संजय राउत का करीबी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
ED arrests Maharashtra businessman Pravin Raut in fraudulent FSI linked money laundering case news in Hindi
ED - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को महाराष्ट्र के व्यापारी प्रवीण राउत को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने यह कार्रवाई राउत से जुड़ी एक फर्म की ओर से एक प्लॉट के फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) की बिक्री में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की है। महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना के सांसद संजय राउत के करीबी बताए जा रहे प्रवीण राउत को बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

ईडी ने कहा कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत को पुनर्विकास परियोजना के नाम पर 1040 करोड़ रुपये के एमएचएडीए भूमि घोटाला में गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने राउत को आठ दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है। यह फर्म एचडीआईएस से संबंधत है। ईडी ने कहा कि राउत को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक में 4300 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एचडीआईएल ईडी समेत कुछ अन्य एजेंसियों की जांच के घेरे में है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवीण राउत की गिरफ्तारी एजेंसी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ के बाद हुई। मंगलवार को ईडी ने महाराष्ट्र में राउत से संबंधित कुछ परिसरों पर छापेमारी भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल ईडी ने जब्त की थी प्रवीण राउत की 72 करोड़ की संपत्ति
ईडी की जांच में पता चला कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) की ओर से उप नगरीय मुंबई में एक चॉल का पुनर्विकास करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। इसमें इस परियोजना के एफएसआई की बिक्री में अनियमितताएं पाई गई थीं। एजेंसी ने पिछले साल पीएमसी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त की थीं। 

ईडी ने तब कहा था कि जांच में सामने आया है कि प्रवीण राउत ने विभिन्न लोगों के साथ मिलकर साजिश की और एचडीआईएल के माध्यम से 95 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। इसने कहा था कि एचडीआईएल के बहीखाते के अनुसार प्रवीण राउत को धनराशि पालघर इलाके में जमीन का अधिग्रहण करने के लिए दी गई थी। पीएमसी बैंक मामले में ईडी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed