{"_id":"610aea4284cb6e57ff58d6c0","slug":"ed-arrests-gautam-thapar-of-avantha-group-in-yes-bank-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक घोटाला: ईडी ने अवंता समूह के गौतम थापर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यस बैंक घोटाला: ईडी ने अवंता समूह के गौतम थापर को किया गिरफ्तार
Thu, 05 Aug 2021 12:58 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:58 AM IST
सार
- 466 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
- थापर के दिल्ली, मुंबई स्थित ठिकानों में छापों के बाद उन्हें मंगलवार रात को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
गौतम थापर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यस बैंक के 466 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अवंता समूह के प्रवर्तक गौतम थापर को गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि थापर के दिल्ली, मुंबई स्थित ठिकानों में छापों के बाद उन्हें मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
466 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ईडी थापर की कंपनी अवंता रियलटी और यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर व उनकी पत्नी के बीच कथित लेनदेन की जांच कर रहा है। ईडी ने राणा कपूर के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की है।
विज्ञापन
आरोप है कि यस बैंक का सीईओ रहते हुए राणा कपूर ने अवंता रियलटी लिमिटेड को कर्ज देने और अवंता समूह के पहले से लिए कर्ज पर रियायतें देने के एवज में बाजार मूल्यों से बेहद कम दाम पर दिल्ली के प्रमुख इलाके में संपत्ति का गैरकानूनी परितोषण किया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने पिछले साल राणा कपूर व उनकी पत्नी के खिलाफ 307 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था। यह रिश्वत दिल्ली के अमृत शेरगिल मार्ग में डेढ़ एकड़ के एक एक बंगले के रूप में रियलटी फर्म से ली गई थी। इसके बदले में 1900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था।
गौतम थापर व अन्य के खिलाफ सीबीआई ने भी एक मामला दर्ज किया था। थापर पर एसबीआई व अन्य बैंकों के साथ 2435 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगा था।