फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrested shivinder singh in money laundering case

धनशोधन मामले में फोर्टिस के प्रमोटर शिविंदर सिंह को रिमांड पर भेजा गया

Fri, 13 Dec 2019 04:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 13 Dec 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
ED arrested shivinder singh in money laundering case
प्रवर्तन निदेशालय (लोगो)

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रोमोटर शिविंदर सिंह को आरएफएल धनशोधन मामले में 19 दिसंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। यह मामला रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में कोष की कथित हेराफेरी से जुड़ा है।

विज्ञापन


एजेंसी ने पूछताछ के लिए शिविंदर की 14 दिन की हिरासत मांगी थी। इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने उसे ईडी की रिमांड में भेज दिया।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह को रेलीगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में धन के कथित दुरुपयोग से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है। शिविंदर को पहले दिल्ली पुलिस के ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किया गया था और वह तिहाड़ जेल में बंद था।

विज्ञापन



दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हाल ही में शिविंदर और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद शिविंदर तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को इस मामले में उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।



ईडी ने पूर्व में शिविंदर के भाई मलविंदर मोहन सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था। आरएफएल रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) समूह की कंपनी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलशन कुमार ने आज शिविंदर की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि उसके न्याय से भागने और सुनवाई को प्रभावित करने की पूरी संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed