{"_id":"640c4e341f1c28541507fe24","slug":"ed-arrest-school-trustee-rosary-education-group-partner-in-pmla-act-money-laundering-case-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्कूल ट्रस्टी गिरफ्तार, 45 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्कूल ट्रस्टी गिरफ्तार, 45 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
Sat, 11 Mar 2023 03:34 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 Mar 2023 03:34 PM IST
सार
विनय विवेक अरान्हा ने संपत्ति के जाली दस्तावेजों की मदद से कोसमोस कॉपरेटिव बैंक से कुल 46 करोड़ रुपए का कर्ज लिया। इसके बाद इस कर्ज को डायवर्ट करके खुद पर खर्च कर दिया।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रोसेरी एजुकेशन ग्रुप में पार्टनर विनय विवेक अरान्हा को गिरफ्तार किया है। विनय विवेक अरान्हा को PMLA कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने विनय विवेक अरान्हा को सिटी सिविल और सत्र न्यायालय, मुंबई के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। अदालत ने विनय विवेक अरान्हा को 20 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि विनय विवेक अरान्हा ने संपत्ति के जाली दस्तावेजों की मदद से कोसमोस कॉपरेटिव बैंक से कुल 46 करोड़ रुपए का कर्ज लिया। इसके बाद इस कर्ज को डायवर्ट करके निजी उपयोग में ले लिया। पुणे पुलिस ने इस मामले में कोसमोस बैंक की शिकायत पर साल 2015 में मामला दर्ज किया था। बैंक ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लोन लिया। विनय विवेक अरान्हा ने बैंक से कुल 46.50 करोड़ रुपए का लोन लिया। जिसे साल 2015 और 2016 में ही नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर दिया गया। इस मामले में साल 2021 में चार्ज शीट दाखिल की गई। मार्च 2021 में ईडी ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जमीन के बदले नौकरी घोटाला: एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर ईडी का छापा, लालू के ये परिवारवाले जांच के घेरे में
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपी ने कर्ज के पैसों को चल संपत्ति खरीदने, पूंजी निर्माण और पुनर्निर्माण के काम में खर्च कर दिया। कर्ज के पैसों से आरोपी ने कई इवेंट किए, जिनमें बॉलीवुड स्टारों को बुलाया गया। साथ ही इस पैसे से आरोपी ने कई लग्जरी कारें भी खरीदीं।