फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate conducts search at Delhi Bihar land for job scam Lalu Prasad Yadav RJD news and update

जमीन के बदले नौकरी घोटाला: एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर ईडी का छापा, लालू के ये परिवारवाले जांच के घेरे में

Fri, 10 Mar 2023 12:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 10 Mar 2023 12:50 PM IST
सार

इससे पहले आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के घर पहुंची थी।

विज्ञापन
Enforcement Directorate conducts search at Delhi Bihar land for job scam Lalu Prasad Yadav RJD news and update
लालू के करीबियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक राजद अध्यक्ष लालू यादव के करीबियों के नौ ठिकानों पर छापे मारे। ये छापे मंगलवार को राजद के राज्यसभा सदस्य प्रेम चंद गुप्ता, राजद विधायक किरण देवी, उनके पति और पूर्व विधायक अरुण यादव के आवास पर मारे गए।

विज्ञापन


ईडी ने लालू के जिन परिवारवालों के परिसरों पर छापे डाले हैं, उनमें उनकी बेटी रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा जमीन के बदले नौकरी और आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई परिसरों पर पहुंची।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार, एजेंसी ने प्रेम चंद गुप्ता के दिल्ली स्थित आवास के अलावा यूपी के नोएडा, हरियाणा के गुरुग्राम और रेवाड़ी में भी उनकी संपत्तियों की तलाशी ली। वहीं, किरण और अरुण के आरा व पटना स्थित आवास पर कार्रवाई की गई। पटना स्थित सरकारी आवास से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई छापों पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा-नीत सरकार ने कर्नाटक में हार के बाद केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। वहीं, बिहार में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, केंद्रीय एजेंसियां भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं तो राजद को डर क्यों लग रहा है?

लालू कुनबे के खिलाफ दायर है चार्जशीट
सीबीआई ने इस मामले में पिछले साल अक्तूबर में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी  और बेटी मीसा के अलावा 13 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इसमें तत्कालीन रेलवे महाप्रबंधक का भी नाम शामिल है। लालू के खिलाफ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही है। 

गौरतलब है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। सीबीआई की टीम ने लालू यादव से करीब पांच घंटे पूछताछ की। लंच से पहले दो घंटे से ज्यादा और इसके बाद करीब तीन घंटे तक टीम ने राजद सुप्रीमो से सवाल पूछे गए थे। वहीं, इसी मामले में सोमवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पटना स्थित उनके निवास में पूछताछ की गई थी। 


नौकरी के बदले जमीन घोटाला क्या है? 

  • रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है।
  • मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।
  • 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
  • सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed