फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED action in Himachal Pradesh and Punjab properties worth six crores seized Big news in hindi

Big News: हिमाचल प्रदेश और पंजाब में ईडी का एक्शन, छात्रवृत्ति घोटाले के तहत जब्त की छह करोड़ की संपत्ति

Wed, 18 Oct 2023 04:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2023 04:58 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने अपने बयान में बताया कि पंजाब के मोहाली और हिमाचल के शिमला में पांच अचल संपत्तियां कुर्क की गई है। इसके अलावा 14 बैंक खातों में जमा धनराशि भी जब्त की है।

विज्ञापन
ED action in Himachal Pradesh and Punjab properties worth six crores seized Big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के कथित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छह करोड़ से अधिक रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। ईडी ने अपने बयान में बताया कि पंजाब के मोहाली और हिमाचल के शिमला में पांच अचल संपत्तियां कुर्क की गई है। इसके अलावा 14 बैंक खातों में जमा धनराशि भी जब्त की है। 6.25 करोड़ की कुल संपत्तियां एएसएएमएस शिक्षा समूह के साझेदार राजदीप सिंह और कृष्ण कुमार की है।

विज्ञापन

एनएचआरसी ने मणिपुर पर केंद्र से मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केंद्र, मणिपुर सरकार व राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है, जिसमें उनसे राज्य में शांति लाने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताने को कहा है। आयोग ने ये नोटिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव, मुख्य सचिव व मणिपुर सरकार के पुलिस महानिदेशक को जारी किया है। हिंसा से संबंधित मामलों में एनएचआरसी को अपने पिछले नोटिस के जवाब में मणिपुर सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त हुई है। एजेंसी

विज्ञापन

 
1.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ आठ माह के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं गेहूं की कीमतें
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही गेहूं की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। मंगलवार को गेहूं के दाम आठ महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए। नई दिल्ली में गेहूं की कीमतें मंगलवार को 1.6 प्रतिशत बढ़कर 27,390 रुपये प्रति टन हो गईं। यह 10 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले छह माह में कीमतें लगभग 22 प्रतिशत बढ़ी हैं। बड़े त्योहारों की वजह से मांग में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि आपूर्ति सीमित ही है। विदेशों से भी गेहूं मंगाने पर घरेलू मिलों को आयात शुल्क देना पड़ता है, इस वजह से खरीद और मुश्किल हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पांच महीने में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए भंडार से ज्यादा गेहूं जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर एशिया के सीईओ ने साझा की मसाज कराते तस्वीर, भड़के लोग
मलयेशिया की विमानन कंपनी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज ने एक विवादास्पद तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वे वर्चुअल मीटिंग के दौरान बिना शर्ट के मसाज कराते हुए देखे जा सकते हैं। तस्वीर सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फर्नांडीज ने सोमवार को पोस्ट साझा करते हुए इंडोनेशिया और एयर एशिया की संस्कृति की सराहना की। उन्होंने लिखा कि यहां पर एक व्यक्ति मालिश के साथ प्रबंधन बैठक में भाग भी ले सकता है।

883 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में पांच ठिकानों पर छापे
बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनीलॉन्ड्रिंग जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को ऑप्टो सर्किट्स इंडिया लिमिटेड के बंगलूरू में पांच ठिकानों पर छापे मारे।

इस दौरान चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण, विदेश स्थित सहायक कंपनियों को धन के हस्तांतरण, रिकॉर्ड, विदेशी मुद्रा एवं वित्तीय उपकरणों से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। ऑप्टो सर्किट्स इंडिया लिमिटेड के प्रमोटरों और निदेशकों पर 883.03 करोड़ रुपये के कर्ज की देनदारियां हैं। आठ बैंकों के एक संघ से लिए लोन का दुरुपयोग करने के आरोप में कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी। इसी आधार पर कंपनी के पदाधिकारियों पर ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed