फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   economic stimulus package announced by PM Modi know the status of other countries

Lockdown: भारत ने जीडीपी का 10 फीसदी आर्थिक पैकेज घोषित किया, किस देश में क्या स्थिति  

Tue, 12 May 2020 10:48 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 12 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
economic stimulus package announced by PM Modi know the status of other countries
आर्थिक पैकेज का एलान

कोरोना संकट के बीच देश को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया। पीएम के मुताबिक वित्त मंत्रालय और आरबीआई द्वारा घोषित पैकेज और इसे मिलाकर यह करीब 20 लाख करोड़ का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जीडीपी का 10 फीसदी होगा।    

विज्ञापन


वैश्विक संकट के दौर में कई देशों ने इसी तरह के विशेष पैकेज का एलान किया है और अर्थव्यवस्था के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है। इन देशों में जापान का स्थान पहले नंबर पर है जिसने कोरोना संकट के बीच अपनी जीडीपी का 21 फीसदी बजट इसमें लगाया है।     
विज्ञापन


आइए नजर डालते हैं किस देश ने जीडीपी के कितने पैकेज का एलान किया है  
 
जापान   21.1%
अमेरिका  11%
भारत 10%
ऑस्ट्रेलिया 9.9%
कनाडा 8.4% 
ब्राजील 6.75%
जर्मनी 4.9%
यूरोपियन यूनियन 4%
अर्जेंटीना 3.5%
सऊदी अरब 2.8%
रूस 2.6%
इंडोनेशिया 2.6%
चीन 2.5%
तुर्की 1.5%
इटली 1.4%

बता दें कि लगातार लॉकडाउन के चलते देश की अर्थव्यवस्था नाजुक दौर में है। औद्योगिक उत्पादन निचले स्तर पर पहुंच गया है। बड़े कारखाने बंद हैं और लाखों कामगार बेरोजगार हो चुके हैं। देश में प्रवासी मजदूर अपने शहर-गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में अगले कई महीनों तक हालात सुधरने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी के मद्देनजर आज पीएम मोदी ने भी कहा कि हम अपनी जिंदगी कोरोना वायरस के इर्द गिर्द समेटकर ही नहीं रख सकते। हमें सावधानी रखते हुए आगे बढ़ना होगा और काम करना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 4.0 नए नियमों के साथ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed