फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ecommerce website Myntra change its logo after complaint calls it offensive towards women

महिलाओं ने 'आपत्तिजनक' बताया मिंत्रा का लोगो, केस दर्ज हुआ तो कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला

Fri, 29 Jan 2021 06:43 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Fri, 29 Jan 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
ecommerce website Myntra change its logo after complaint calls it offensive towards women
मिंत्रा का लोगो - फोटो : सोशल मीडिया

ई-कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, कंपनी की परेशानी की वजह उसका लोगो है, जिसे महिलाओं के लिए 'आपत्तिजनक' बताया जा रहा है। इस मामले में मुंबई साइबर क्राइम पुलिस में केस भी दर्ज कराया गया है, जिसके बाद कंपनी ने लोगो में बदलाव करने का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में दिसंबर 2020 के दौरान एनजीओ अवेस्ता फाउंडेशन की नाज पटेल ने मुंबई साइबर सेल में केस दर्ज कराया। उन्होंने मिंत्रा का यह लोगो हटवाने की मांग की। साथ ही, कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। नाज पटेल ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया में कई प्लैटफॉर्म पर और अलग-अलग फोरम में भी उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने दी यह जानकारी

मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम विभाग की डीएसपी रश्मि करंदीकर ने बताया कि जांच के दौरान हमने मिंत्रा का लोगो महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक पाया। इसके बाद ईमेल के माध्यम से मिंत्रा से संपर्क किया गया, जिसके बाद कंपनी के अधिकारी आए और  हमसे मुलाकात की। कंपनी ने लोगो में बदलाव के लिए एक महीने का समय मांगा था।
विज्ञापन

मिंत्रा ने लिया यह बड़ा फैसला

जानकारी के मुताबिक, लोगो पर आपत्ति होने के बाद मिंत्रा ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि वह अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर जल्द ही लोगो बदल देगी। इसके अलावा पैकिंग मैटीरियल पर भी लोगो में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए नए लोगो के साथ पैकिंग मैटीरियल छपाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed