फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI revises date of counting for Election Legislative Assembly of Mizoram Know all updates

ECI: अब 3 नहीं 4 दिसंबर को होगी मिजोरम में वोटों की गिनती; चुनाव आयोग ने इस वजह से बदली मतगणना की तारीख

Fri, 01 Dec 2023 08:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 01 Dec 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
ECI revises date of counting for Election Legislative Assembly of Mizoram Know all updates
मिजोरम विधानसभा - फोटो : Amar Ujala

मिजोरम विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में जानकारी दी है। आयोग ने बताया कि मतगणना की तारीख को तीन  दिसंबर, 2023 (रविवार) से संशोधित करके 4 दिसंबर, 2023 (सोमवार) कर दिया गया है।

विज्ञापन


आयोग ने यह भी बताया कि यह कदम राज्य के कई क्षेत्रों से आए उन प्रस्तावों के बाद उठाया गया है, जिनमें मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर, 2023 (रविवार) से किसी अन्य सप्ताह के दिन में बदलने का अनुरोध किया गया था। प्रस्तावों में कहा गया था तीन दिसंबर, 2023 को रविवार होने के कारण मिजोरम के लोगों के लिए खास महत्व है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जारी चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, मिजोरम के साथ ही अन्य चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होनी थी। अब मिजोरम के संदर्भ में यह तारीख एक दिन आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजोरम के समीकरण? 
पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं। इस बार राज्य में कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यहां 7 नवंबर को सभी 40 सीटों पर मतदान कराया गया था। सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट के मुखिया और मुख्यमंत्री जोरमथंगा राजधानी आइजोल की आइजोल पूर्व-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां एमएनएफ के अलावा लालदुहोमा की पार्टी जोरम नेशनलिस्ट पार्टी भी मैदान में है। लालदुहोमा सेरछिप सीट से ताल ठोक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed