{"_id":"6365f07524fc5a74e16ef14d","slug":"eci-announces-date-for-bye-polls-in-5-states-assembly-and-one-loksabha-seat-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bypolls: आजम-मुलायम की खाली लोकसभा-विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख आई सामने, जानें मतदान-मतगणना कब?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bypolls: आजम-मुलायम की खाली लोकसभा-विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख आई सामने, जानें मतदान-मतगणना कब?
Sat, 05 Nov 2022 11:05 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:05 AM IST
सार
आठ दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनाव की गिनती के साथ ही उपचुनाव में पड़े वोटों की भी गिनती होगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों की विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि आठ दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनाव की गिनती के साथ ही उपचुनाव में पड़े वोटों की भी गिनती होगी।
विज्ञापन
कहां-कहां होगा उपचुनाव?
जिन पांच राज्यों की विधानसभा सीटों पर चुनाव का एलान किया गया है, उनमें ओडिशा की पदमपुर सीट, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर, उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर शामिल हैं। इसके अलावा जिस संसदीय सीट पर उपचुनाव होने हैं, वह है उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट, जो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।

क्या है चुनाव की तारीखें?
चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 10 नवंबर को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर रखी गई है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। वहीं, पांच दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मतों की गिनती 8 दिसंबर को तय की गई है। गौरतलब है कि हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजे भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे।