फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC unhappy after RBI refuses to raise cash withdrawal limit

कैश निकासी को लेकर RBI और चुनाव आयोग में ठनी

Mon, 30 Jan 2017 03:21 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
EC unhappy after RBI refuses to raise cash withdrawal limit

विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए साप्ताहिक कैश निकासी सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक और चुनाव आयोग के बीच ठन गई है। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए साप्ताहिक कैश निकासी की सीमा बढ़ाने की मांग की थी जिसे आरबीआई ने खारिज कर दिया। आरबीआई के इस रुख पर आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

विज्ञापन


आयोग ने बुधवार को आरबीआई से आग्रह किया था कि विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए साप्ताहिक कैश निकासी सीमा 24 हजार से बढ़ा कर 2 लाख रुपये कर दी जाए ताकि उन्हें प्रचार अभियान के दौरान खर्च करने में दिक्कत न हो। लेकिन आरबीआई ने कहा था कि इस समय वह ऐसा करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


आरबीआई के इस रुख से नाराज आयोग ने सीधे गवर्नर उर्जित पटेल को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि  जिस तरह से इस मुद्दे को सरसरी ढंग निपटाया गया वह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसा लगता है आरबीआई ने इस स्थिति की गंभीरता को नहीं समझा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख रुपये निकालने की इजाजत दी जाए

EC unhappy after RBI refuses to raise cash withdrawal limit
सांकेतिक चित्र

आयोग ने याद दिलाया है कि संविधान ने उसे देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर उपलब्ध कराने का अधिकार दिया है। सही तरीके से चुनाव कराने में मदद के लिए जरूरी है कि आयोग से सभी निर्देशों का ठीक ढंग से पालन हो। उसने आरबीआई से कैश निकासी सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर दोबारा विचार करने को कहा है।

बुधवार को आयोग ने आरबीआई को कहा था कि उसके सामने नोटबंदी की वजह से उम्मीदवारों के सामने आ रही दिक्कतों को रखा गया है। आयोग ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव अधिकारी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट जारी करेंगे, जिसमें इस बात का जिक्र होगा कि उन्हें चुनाव खर्चों के लिए ही खास कर तौर पर खोले गए अकाउंट से सप्ताह में दो लाख रुपये निकालने की इजाजत दी जाए। 

यह सुविधा 11 मार्च यानी मतगणना के दिन तक जारी रहेगी। आयोग ने केंद्रीय बैंक को याद दिलाया है कि नियमों के मुताबिक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में चुनाव लड़ने के दौरान 28 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। गोवा और मणिपुर में यह सीमा 20-20 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed