फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC seizes over 100 crores in Tamil Nadu

तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने जब्त किए 100 करोड़

Thu, 12 May 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
EC seizes over 100 crores in Tamil Nadu

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में छापेमारी के दौरान अब तक अलग-अलग जगह से करीब 100 करोड़ रुपए से अध‌िक की राश‌ि जब्त की है। आयोग ने आयकर विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अध‌िकारी राजेश लखोनी ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु के कई राजनोताओं व राजनीतिक संबध रखने वाले लागों और कारोबारियों के घरों में छापेमारी की। छापेमारी में 100 करोड़ से भी अध‌िक की राशि जब्‍त की गई है।

विज्ञापन

 

बताया क‌ि अब तक हम राजनेताओं, कारोबारियों आदि के घर से 100 करोड़ रुपए जब्त कर चुके हैं। हालांकि, उचित दस्तावेज पेश किए जाने के बाद आयकर विभाग और रेवेन्यू विभाग अधिकारियों ने करीब 37 करोड़ की रकम लौटा भी दी है। बाकी की रकम की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगी।बता दें कि तमिलनाडु में बीते 4 मार्च को चुनाव आचार संहिता लगाई गई है। मालूम हो कि तमिलनाडु की 223 विधानसभा सीटों के लिए 16 मई को मतदान होना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed