{"_id":"63d0e082471f8961166df832","slug":"ec-revises-polling-date-to-feb-26-for-two-bypoll-seats-in-maharashtra-due-to-exams-news-in-hindi-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदली, जानें अब कब होगी वोटिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EC: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदली, जानें अब कब होगी वोटिंग
Wed, 25 Jan 2023 01:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:25 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया और यह दो मार्च को ही होगी। इसी दिन त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा नतीजों का भी एलान होना है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चुनाव आयोग ने बुधवार को महाराष्ट्र में विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव की तारीख को बदलने का एलान किया। ईसी ने 27 फरवरी को होने वाले मतदान की तारीख को एक दिन पहले यानी 26 फरवरी कर दिया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में उपचुनाव पुणे जिले में आने वाली दो सीटों- चिंचवाड़ और कस्बा पेठ में होने हैं। निर्वाचन आयोग को जानकारी मिली थी कि जिले में 27 फरवरी को 12वीं और ग्रैजुएशन की परीक्षाएं हैं। इसी के चलते ईसी ने तारीखों को बदलने का एलान किया।
हालांकि, आयोग ने वोटों की गिनती की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया और यह दो मार्च को ही होगी। इसी दिन त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा नतीजों का भी एलान होना है।