EC की आरबीआई से मांग, प्रत्याशियों की कैश निकालने की सीमा 2 लाख हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अनुरोध किया कि वह पांचों चुनावी राज्यों में उम्मीदवारों के लिए साप्ताहिक नकद निकासी की सीमा 24000 से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दे। नोटबंदी के बाद से निकासी की सीमा तय की गई है। आयोग ने कहा है कि निकासी सीमा तय होने के कारण उम्मीदवारों के पास प्रचार के लिए पैसे नहीं हैं।
आयोग ने आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल से कहा है कि वह उम्मीदवारों को हो रही परेशानी से अवगत हैं। उसने यह भी कहा है कि निर्वाचन क्षेत्र का रिटर्निंग ऑफिसर एक सर्टिफिकेट जारी करेगा, जिसमें यह कहा बताया गया होगा कि उक्त व्यक्ति विधानसभा चुनाव लड़ रहा है और उसे विशेष तौर पर चुनावी खर्च के लिए खोले गए खाते से प्रति सप्ताह दो लाख रुपये निकालने की अनुमति दी जाए।
एक उम्मीदवार निकाल सकता है 96 हजार रुपये
आयोग ने कहा कि यह सुविधा मतों की गिनती के दिन 11 मार्च तक जारी रखी जाए। आयोग के प्रावधानों के तहत उम्मीदवारों को एक चुनावी खाता खोलना होता है जिस पर सीधे आयोग की नजर रहती है। आयोग ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान 24 हजार रुपये की निजी निकासी सीमा के साथ एक उम्मीदवार 96 हजार रुपये निकाल सकता है।
आयोग ने रिजर्व बैंक से कहा है कि यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार 28 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। गोवा और मणिपुर के लिए यह सीमा 20 लाख रुपये है। उसने कहा है कि उम्मीदवारों के चेक से भुगतान करने के बाद भी उनको नकदी की जरूरत है।