फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC meets its legal counsels; emphasises on non-adversarial approach, News in Hindi

ECI: चुनाव आयोग ने काउंसिल और सीईओ का राष्ट्रीय सम्मेलन किया आयोजित, कानूनी सुधारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

Sat, 24 May 2025 09:07 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 24 May 2025 09:07 PM IST
सार

चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठाया जा रहा है। जिसके बाद चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के भरोसे को मजबूत करने और संदेह को दूर करने के लिए बैठकें कर रहा है। वहीं आज आयोग ने काउंसिल और सीईओ का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई है।

विज्ञापन
EC meets its legal counsels; emphasises on non-adversarial approach, News in Hindi
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने अपने कानूनी ढांचे को मजबूत करने और उसे नया स्वरूप देने के लिए काउंसिल और सीईओ का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में भारत के सर्वोच्च न्यायालय और देश भर के 28 उच्च न्यायालयों के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों और 36 सीईओ ने हिस्सा लिया। इस बैठक में गैर-विरोधात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Khabaron Ke Khiladi: हर दिन हो रही जासूसों की गिरफ्तारी, विश्लेषकों ने बताया सरकार के लिए ये कितनी बड़ी चुनौती


कई मुद्दों पर न्यायालयों में मुकदमे झेल रहा है आयोग
निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लिया कि चुनाव आयोग के खिलाफ मुकदमे दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं को सुनवाई के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाएंगे। बता दें कि, चुनाव आयोग कई मुद्दों पर न्यायालयों में मुकदमे झेल रहा है, जिनमें वोटिंग मशीनों की प्रभावशीलता, मतदाता डेटा और परिणामों में गड़बड़ी जैसे मामले शामिल हैं।

कानूनी सुधारों से संबंधित मुद्दों पर की गई चर्चा
निर्वाचन आयोग ने कहा, 'यह रणनीतिक संवाद आयोग की तरफ से अपनी कानूनी टीम को भारत में चुनावी न्यायशास्त्र के बदलते परिप्रेक्ष्य के साथ तालमेल बिठाने का महत्वपूर्ण कदम है।' पूरे दिन चलने वाली इस बैठक में आयोग ने कई न्यायिक मंचों पर अपनी कानूनी प्रतिनिधित्व की प्रभावशीलता को मजबूती देने की कोशिश की। इस बैठक में चुनाव कानून, न्यायिक प्रक्रियाओं और कानूनी सुधारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें - Fake Call Centre: पुणे में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच संचालक गिरफ्तार, प्रतिदिन करते थे 25 लाख की ठगी

बता दें कि, लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ विश्वास बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग अब तक 4719 बैठकें कर चुका है जिनमें विधानसभा जिला और राज्य स्तर के दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed