{"_id":"63d98067c07f76591863eb28","slug":"ec-issued-notification-for-the-elections-to-the-legislative-assembly-of-nagaland-for-60-constituencies-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड विधानसभा चुनाव : मतदान 27 फरवरी को, मतगणना दो मार्च को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड विधानसभा चुनाव : मतदान 27 फरवरी को, मतगणना दो मार्च को
Wed, 01 Feb 2023 02:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एजेंसी, कोहिमा
एजेंसी, कोहिमा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 02:26 AM IST
सार
प्रदेश की मौजूदा विधानसभा 12 मार्च को भंग हो जाएगी। पहले दिन मंगलवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
नगालैंड विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नगालैंड में 60 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले 14वें विधानसभा चुनाव के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी। राजनीतिक दल और उम्मीदवार सात फरवरी तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। छानबीन आठ फरवरी को होगी, उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है।
मतदान 27 फरवरी को सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना दो मार्च को होगी। प्रदेश की मौजूदा विधानसभा 12 मार्च को भंग हो जाएगी। पहले दिन मंगलवार को किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नागालैंड के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने गजट के माध्यम से आम जनता से विधानसभा के लिए सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।