शशिकला की पार्टी महासचिव के पद पर नियुक्ति को लेकर EC का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में मौजूद शशिकला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चुनाव आयोग ने शशिकला को नोटिस जारी किया है। डॉ वी मैत्रेयन ने शशिकला के AIDMK के महासचिव चुने जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की थी।
चुनाव आयोग ने इस शिकायत पर अब शशिकला से जवाब मांगा है। वीके शशिकला को 28 फरवरी 2017 तक चुनाव आयोग के इस नोटिस का जवाब देना है। आपको बता दें शशिकला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एआईएडीएमके के कुछ सांसदों और नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला था। इसकी अगुवाई डॉ वी मैत्रेयन कर रहे थे।
VK Sasikala has been asked to reply by 28 February 2017: Election Commission (file pic) pic.twitter.com/g2ZQvtWMbS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) February 17, 2017
चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में मैत्रेयन ने शशिकला की महासचिव के पद पर नियुक्ति को पार्टी के संविधान के खिलाफ बताया था। इससे पहले चुनाव आयोग ने पार्टी के संविधान और चयन प्रक्रिया की चिट्ठी भेजकर जानकारी मांगी थी।
Issued a notice to #VKSasikala on a petition filed by Dr. V Maitreyan, challenging her nomination as general secretary of AIADMK:EC
— ANI (@ANI_news) February 17, 2017