फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC directs states to provide adequate security for star campaigners

Assembly elections: चुनाव आयोग ने राज्यों को स्टार प्रचारकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का दिया निर्देश

Sun, 06 Feb 2022 02:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Feb 2022 02:56 AM IST
सार

आयोग ने कहा कि स्टार प्रचारक चुनावी प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं और निष्पक्ष चुनाव के लिए उनकी सुरक्षा को सर्वाधिक महत्व दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
EC directs states to provide adequate security for star campaigners
Election 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

चुनाव आयोग ने शनिवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों को चुनाव के दौरान उनके राज्यों में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। आयोग का यह निर्देश एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर पश्चिमी यूपी में हुई फायरिंग की घटना के कुछ दिनों बाद आया है।

विज्ञापन


आयोग ने अपने पत्र में कहा कि यह उसके संज्ञान में लाया गया है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों को सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाना करना पड़ा है। आयोग ने कहा कि स्टार प्रचारक चुनावी प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं और निष्पक्ष चुनाव के लिए उनकी सुरक्षा को सर्वाधिक महत्व दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि इस पत्र में किसी विशेष घटना का उल्लेख नहीं किया गया है। यूपी चुनाव में ओवैसी एआईएमआईएम के स्टार प्रचारक हैं और उनकी पार्टी तेलंगाना में मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में इसके साथ ही कहा गया है कि राजनीतिक दल उनके स्टार प्रचारकों के दौरे, उनके रूट चार्ट और अन्य आवश्यक सूचनाएं मुख्य निर्वाचन अधिकारी और संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को मुहैया कराएंगे। स्टार प्रचारकों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed