फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC: Big action after implementation of the code of conduct, instructions to remove Home Secretaries of six sta

EC: आचार संहिता लागू होने के बाद बड़ी कार्रवाई, छह राज्यों के गृह सचिव हटाने के निर्देश; बंगाल DGP भी बदले गए

Mon, 18 Mar 2024 02:27 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 02:27 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जो तीन साल पूरे कर चुके हैं या अपने गृह जिलों में हैं। महाराष्ट्र ने कुछ नगर निगम आयुक्तों और कुछ अतिरिक्त और उप नगर आयुक्तों के संबंध में निर्देशों का पालन नहीं किया था।

विज्ञापन
EC: Big action after implementation of the code of conduct, instructions to remove Home Secretaries of six sta
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है। आयोग के आदेश पर पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। साथ ही, हिमाचल व मिजोरम के प्रशासनिक सचिवों को भी हटा दिया गया है। सभी अधिकारी चुनाव की प्रक्रिया से दूर रहेंगे। चुनाव आयोग ने छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि इन अधिकारियों के पास संबंधित राज्यों में मुख्यमंत्री कार्यालय में भी दोहरी जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा के 48 घंटे बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ सोमवार को बैठक की। इसके बाद नौ राज्यों में नौकरशाही और अन्य बड़े अफसरों को हटाने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने का फैसला इसलिए किया गया, क्योंकि 2016 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें चुनाव प्रबंधन से संबंधित कार्यों से अलग कर दिया गया था। आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को अंतरिम व्यवस्था के तहत राजीव कुमार के किसी जूनियर अधिकारी को डीजीपी का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग को आशंका थी...
ये अधिकारी दोहरी भूमिका के साथ चुनावी प्रक्रिया में आवश्यक निष्पक्षता व तटस्थता से समझौता कर सकते हैं, खासतौर पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती के मामलों में।

राज्यों को फिर निर्देश...
आयोग ने सभी राज्य सरकारों को एक बार फिर निर्देश दिया है कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला दूसरे जिले में कर दें, जिनकी तैनाती पिछले तीन साल से एक ही जगह पर हो या फिर गृह जिलों में तैनात हों।

विवेक सहाय बंगाल के नए डीजीपी बने
राजीव कुमार की जगह आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार को हटाते हुए चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से तीन नाम मांगे थे, जिनमें सहाय का नाम सबसे ऊपर था। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सहाय फिलहाल डीजी होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे।

राजीव कुमार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि सारदा मामले में केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीबीआई) ने राजीव के घर पर छापा मारा था, जिसके विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर की सड़कों पर धरना दिया था।

महाराष्ट्र ने नहीं किया निर्देशों का पालन
मुख्य चुनाव आयुक्त ने मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्तों को भी हटाने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र ने कुछ नगर निगम आयुक्तों व कुछ अतिरिक्त और उप नगर आयुक्तों के संबंध में निर्देशों का पालन नहीं किया था। इस पर नाराजगी जताते हुए आयोग ने मुख्य सचिव से नगर आयुक्त, अतिरिक्त नगर आयुक्त और कुछ उप नगर आयुक्तों का तबादला करने का निर्देश दिया था।

संजय प्रसाद हटे, दुर्गा शंकर को गृह की भी जिम्मेदारी
आयोग के आदेश के बाद यूपी सरकार ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी है। संजय प्रसाद प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री और सूचना एवं जनसंपर्क बने रहेंगे।


मिजोरम-हिमाचल प्रदेश के कई सचिव को हटाया 
साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासनिक विभागों के सचिव को हटा दिया गया है। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव पैनल ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को हटाने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed