{"_id":"6585c0697843d927f305a7e8","slug":"ec-asks-states-to-shift-out-officers-posted-in-home-districts-as-lok-sabha-polls-near-know-all-update-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ECI: गृह जिलों में तैनात अधिकारियों के तबादले का निर्देश; निर्वाचन आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ECI: गृह जिलों में तैनात अधिकारियों के तबादले का निर्देश; निर्वाचन आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिव को लिखा पत्र
Fri, 22 Dec 2023 10:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:29 PM IST
सार
आयोग की ओर से 21 दिसंबर को यह पत्र लिखा गया था। इसमें यह भी कहा गया है कि चुनाव से सीधे तौर पर जुड़ा कोई अधिकारी यदि अपने गृह जिले में तैनात है, तो उसे वहां बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
ECi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। इसमें आयोग ने राज्य सरकारों को अपने गृह राज्यों में तैनात अधिकारियों और लंबे समय से एक ही खास स्थान पर नियुक्त अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से 21 दिसंबर को यह पत्र लिखा गया था। इसमें यह भी कहा गया है कि चुनाव से सीधे तौर पर जुड़ा कोई अधिकारी यदि अपने गृह जिले में तैनात है, तो उसे वहां बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, यदि किसी अधिकारी ने पिछले चार वर्ष के दौरान किसी जिले में तीन साल पूरे कर लिए हैं या वह अगले साल 30 जून को या उससे पहले तीन साल पूरे कर लेगा तो उसे भी स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही ऐसे किसी भी अधिकारी को चुनाव संबंधी ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा जिसके खिलाफ आधिकारिक कामकाज से संबंधित कोई आपराधिक मामला किसी अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
इस पत्र में आयोग ने यह भी कहा है कि वर्तमान लोकसभा के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। वर्ष 2014 में भी संसदीय चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए थे।
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले राज्यों को ऐसे निर्देश जारी करता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राजनीतिक झुकाव रखने वाले अधिकारी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करें। साथ ही चुनाव को निष्पक्ष रखने की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।