{"_id":"63d0f0b9f1ad1b565d6c4f6e","slug":"east-erod-bypoll-kamal-haasan-give-support-spa-candidate-elangovan-tamilnadu-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी इरोड उपचुनावः कमल हासन की पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन, बताई फैसले की वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्वी इरोड उपचुनावः कमल हासन की पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन, बताई फैसले की वजह
Wed, 25 Jan 2023 02:35 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 25 Jan 2023 02:35 PM IST
सार
कमल हासन ने कहा कि बिना किसी शर्त के एकमत होकर उनकी पार्टी ने उनके दोस्त और एसपीए उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
kamal hassan
विस्तार
कमल हासन के नेतृत्व वाली पार्टी मक्कल नीधि मईम ने बुधवार को पूर्वी इरोड उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस इलांगोवन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। कमल हासन ने कहा है कि राष्ट्रहित में उन्होंने यह फैसला लिया है और सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए हाथ मिलाया है। बता दें कि पूर्वी इरोड में 27 फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। ईवीकेएस इलांगोवन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। डीएमके और कांग्रेस के गठबंधन वाले सेक्यूलर प्रोग्रेसिव एलायंस (SPA) ने पूर्वी इरोड उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्वी इरोड के विधायक के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
कमल हासन और उनकी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया गया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कमल हासन ने कहा कि बिना किसी शर्त के एकमत होकर उनकी पार्टी ने उनके दोस्त और एसपीए उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। एमकेएम चीफ कमल हासन ने कहा कि मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता इलांगोवन की जीत के लिए हरसंभव मदद करेंगे ताकि वह बड़े अंतर से जीत हासिल कर सकें।
विज्ञापन
कमल हासन की पार्टी पहली बार किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार को अपना समर्थन दे रही है। इससे पहले कमल हासन की पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव और 2021 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ चुकी है। कमल हासन ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए उन्होंने हाथ मिलाया है। सांप्रदायिक ताकतें व्यक्ति के जीवन के हर आयाम जैसे खाने में भी अतिक्रमण करना चाहती हैं। जब देश की बात आती है तो हमें अपने मतभेदों को भुला देना चाहिए। हालांकि 2024 के विधानसभा चुनाव में संभावित गठबंधन पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बता दें कि हाल ही में इलांगोवन ने कमल हासन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन