फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ease of Living Index 2020: Bengaluru and Shimla adjudged best cities small

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स : रहने के लिए देश के ये शहर हैं सबसे बेहतर, जानें बाकी शहरों का हाल

Thu, 04 Mar 2021 02:31 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 04 Mar 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Ease of Living Index 2020: Bengaluru and Shimla adjudged best cities  small
shimla - फोटो : अमर उजाला

देश में रहने के लिहाज से बड़े शहरों में बंगलुरु और छोटे शहरों में शिमला सबसे बेहतर शहर है। भारत सरकारी की ओर ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवन जीने की सुगमता) सूचकांक में यह जानकारी दी गई है। ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक के तहत कुल 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है।

विज्ञापन

 

भारत सरकारी की ओर ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवन जीने की सुगमता) सूचकांक में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में बंगलुरु शीर्ष पर है। इस सूची में पुणे दूसरे और अहमदाबाद तीसरे स्थान पर है। वहीं इस सूची में बरेली, धनबाद और श्रीनगर आखिरी पायदान वाले शहरों में शामिल हैं। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से तैयार ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में 10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी की बात करें, तो इसमें शिमला पहले स्थान पर है और बिहार का मुजफ्फरपुर आखिरी नंबर पर आता है। 
विज्ञापन


दस लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष 10 शहर 
  1. बंगलुरु
  2. पुणे
  3. अहमदाबाद 
  4. चेन्नई 
  5. सूरत 
  6. नबी मुंबई
  7. कोयंबतूर
  8. वडोदरा
  9. इंदौर
  10. ग्रेटर मुंबई

दस लाख से कम आबादी वाले शीर्ष 10 शहर 

  1. शिमला
  2. भुवनेश्वर 
  3. सिलवासा
  4. काकीनाडा
  5. सलेम
  6. वेल्लोर 
  7. गांधीनगर 
  8. गुरुग्राम 
  9. दावणगेरे
  10. तिरुचिरापल्ली
इन मानकों के आधार पर तैयार होती है सूची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ ही ईज ऑफ लिविंग को भी बेहतर करने पर जोर दिया है, ऐसे में यह सूची बेहद अहम है। सरकार शहरी विकास पर खर्च का निर्धारण भी इसी सूची को प्राथमिकता में रखते हुए करती है। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पहली बार 2018 में जारी किया गया था। यह सूची सरकार, पहचान और संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, किफायती आवास, भूमि योजना, पार्क, परिवहन, जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण की गुणवत्ता जैसे 15 मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। 
 

ये नगर निगम हैं उदाहरण 
मंत्रालय ने 'म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स 2020' का ड्राफ्ट भी तैयार किया है। इसमें 10 लाख से अधिक आबादी वाली नगर निकायों में इंदौर सबसे आगे हैं। इसके बाद सूरत और भोपाल का नंबर आता है। वहीं गुवाहाटी, कोटा और श्रीनगर जैसे शहर आखिरी पायदान पर हैं। 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों की सूची में नई दिल्ली नगर निकाय शीर्ष पर है। वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों में शिलॉन्ग, इम्फाल और कोहिमा आखिरी पायदान पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed