भूकंप : देर रात असम में फिर हिली धरती, छह बार महसूस किए गए झटके
असम के सोनितपुर में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात 12 बजे के बाद एक के बाद एक छह बार भूकंप झटके महसूस किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के सोनितपुर में देर रात फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात 12 बजे के बाद एक के बाद एक छह बार भूकंप झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6, 2.7, 2.3 और 2.7 रही। यहां रात 12:24 बजे, 1:10 बजे, 120 बजे, 1:41 बजे, 1:52 और 2:38 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है।
Earthquakes of magnitude 4.6, 2.7, and 2.3 on the Richter Scale hit Sonitpur, Assam today at 1:20 am, 1:41 am and 1:52 am respectively: National Center for Seismology pic.twitter.com/HYpkShvKe7
— ANI (@ANI) April 28, 2021विज्ञापन
सुबह भी आए झटके
असम के गुवाहाटी में बुधवार (28 अप्रैल) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तेजपुर और सोनितपुर में भी भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मैग्निट्यूड मापी गई। इस दौरान दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरातफरी मच गई।
गुवाहाटी समेत कई इलाकों में लगे झटके
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7:51 बजे महसूस किए गए। इस दौरान सोनितपुर में 6.4 मैग्निट्यूड तीव्रता दर्ज की गई। गुवाहाटी और तेजपुर में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप आने की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
कई जगह ढही दीवार, भारी नुकसान
भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई इलाकों में दीवारें ढह गईं। वहीं, कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। भूकंप के कारण काफी नुकसान होने की जानकारी भी मिली। इसके अलावा उत्तर बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी मिली।